अवैध खनन के आरोप में तीन ट्रैक्टर फलका पुलिस ने किया जब्त
अवैध खनन के आरोप में तीन ट्रैक्टर फलका पुलिस ने किया जब्त
By RAJKISHOR K |
March 8, 2026 7:35 PM
फलका एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर फलका पुलिस ने विशेष छापेमारी कर थाना क्षेत्र के निसुंदरा पुल समीप बरंडी नदी से अवैध मिट्टी खनन करने के आरोप में तीन ट्रैक्टर जब्त किया है. छापेमारी के क्रम में मौके से ट्रैक्टर चालक फरार बताया जाता है. थानाध्यक्ष रवि कुमार राय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के निर्देश पर निसुंदरा पुल समीप बरंडी नदी किनारे अवैध मिट्टी खनन करने के मामले में छापेमारी की गयी. छापेमारी के क्रम में पुलिस को देख तीन ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया. तीनों अवैध मिट्टी लदे ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया है. ट्रैकटर स्वामी के सत्यापन के लिए परिवहन विभाग व अवैध खनन को लेकर खनन विभाग को सूचना दे दिया गया है. पुलिस के इस कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध खनन माफियाओं के बीच हड़कंप व्याप्त है.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 2:59 PM
July 6, 2026 1:49 PM
July 6, 2026 1:34 PM
July 6, 2026 12:38 PM
July 6, 2026 9:18 AM
July 6, 2026 8:38 AM
July 5, 2026 3:45 PM
July 5, 2026 12:38 PM
July 5, 2026 12:33 PM
July 5, 2026 12:20 PM
