चौथी बरसी कार्यक्रम में जुटे अकीदतमंद, अमन-चैन की मांगी दुआ

चौथी बरसी कार्यक्रम में जुटे अकीदतमंद, अमन-चैन की मांगी दुआ

By RAJKISHOR K | May 7, 2026 6:00 PM

बारसोई प्रखंड के खानकाह लतीफिया रहमानपुर तकिया शरीफ में गुरुवार को हजरत शाह फरहाद आलम की चौथी बरसी बड़े ही अकीदत और एहतराम के साथ मनायी गयी. इस मौके पर दूर-दराज से बड़ी संख्या में उलेमा, हाफिज, मौलाना व अकीदतमंद पहुंचे. कार्यक्रम में कुरआनखानी, नातिया कलाम तथा तकरीर का आयोजन किया गया. उलेमाओं ने अपने बयान में सूफी संतों की शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि औलिया-ए-किराम ने हमेशा इंसानियत, भाईचारा और अमन का पैगाम दिया है. लोगों से समाज में प्रेम व सौहार्द बनाये रखने की अपील की गयी. कार्यक्रम के दौरान मुल्क में अमन-चैन और तरक्की के लिए विशेष दुआ भी की गयी. कार्यक्रम में खानकाह के सज्जादानशीं, विभिन्न क्षेत्रों से आए उलेमा, मौलाना, हाफिज एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे.