दुकानदार ने ठंडा पानी देने में की देरी तो युवक ने चलायी गोली, बाल-बाल बचा दुकानदार
मनिहारी थाना के मनोहरपुर की घटना
By Prabhat Khabar News Desk |
April 21, 2024 10:43 PM
मनिहारी थाना के मनोहरपुर में रविवार को एक युवक दुकानदार पर गोली चला दी. इस घटना में दुकानदार शिव कुमार गुप्ता व दुकान का स्टाफ बाल-बाल बच गये. ठंडा पानी देने में देरी होने पर गुस्सा में लुटन राय ने गोली चला दिया. इस घटना के बाद मनोहरपुर चौक के व्यवसायी में भय का माहौल है. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पंकज आनंद, एसआइ मिंटु सिंह दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. घटना स्थल से पुलिस ने एक खोखा बरामद किया है. दुकानदार के पिता दिवाकर गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा अपने स्टाॅफ के साथ दुकान में थे. इसी बीच मनोहरपुर के ही लुटन राय पिता ललन राय इनके किराना दुकान पर पहुंचा. ठंडा पानी बोतल की मांग किया. पानी देने में कुछ देर होने पर लुटन राय ने गोली चला दी. हालांकि गोली फ्रीज में लग गया. बड़ी घटना टल गयी. मनिहारी पुलिस लूटन की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की. लेकिन वह भाग गया. मनिहारी थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना मे शामिल आरोपित को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 2:59 PM
July 6, 2026 1:49 PM
July 6, 2026 1:34 PM
July 6, 2026 12:38 PM
July 6, 2026 9:18 AM
July 6, 2026 8:38 AM
July 5, 2026 3:45 PM
July 5, 2026 12:38 PM
July 5, 2026 12:33 PM
July 5, 2026 12:20 PM
