रामपुर में सीएम की प्रगति यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर

रामपुर में सीएम की प्रगति यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर

By Prabhat Khabar News Desk | January 18, 2025 7:42 PM

– डीडीसी ने कराये जा रहे कार्यों का किया निरीक्षण अधिकारियों ने कहा, तय समय पर सभी कार्य होंगे पूरे कोढ़ा कोढ़ा के रामपुर पंचायत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा को लेकर तैयारियां तेजी से जारी है. मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा को लेकर रामपुर गांव में विकास की बयार बह रही है. 28 जनवरी को तीसरे चरण के तहत प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री कोढ़ा के रामपुर पंचायत पहुंचेंगे. पंचायत भवन और गांव में विशेष तैयारियां की जा रही हैं. हेलीपैड के निर्माण के लिए स्थल का चयन किया गया है. रामपुर गांव में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर लोगों में खुशी की लहर है. एक दर्जनों लोगों ने बताया कि यह हमलोगों के लिए गर्व की बात है कि मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा के तहत हमारे पंचायत में आ रहे हैं. गांव में उत्साह का माहौल है. शनिवार को उप विकास आयुक्त अमित कुमार ने पंचायत भवन और अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण किया. उप विकास आयुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ली जायेगी. पंचायत सरकार भवन परिसर को सजाया जा रहा है. अन्य विकास कार्यों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर व्यवस्था को सटीक और समयबद्ध तरीके से पूरा करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है