बच्चा चोरी के अफवाह से आंगनबाड़ी केंद्रों में नहीं पहुंच रहे बच्चे

बच्चा चोरी के अफवाह से आंगनबाड़ी केंद्रों में नहीं पहुंच रहे बच्चे

By RAJKISHOR K | February 23, 2026 7:39 PM

प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के लगभग सभी आंगनबाड़ी केंद्र के कुपोषित, अति कुपोषित गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के बच्चों में मोबाइल पर बच्चे चोरी का वीडियो वायरल होने कि खबर से अभिभावकों में दहशत मचा हुआ है. प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश आंगनबाड़ी केंद्र के सेविका सहायिका के द्वारा बताया गया कि इन दिनों प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के लगभग सभी आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चा चोरी के अफवाह होने तथा मोबाइल पर वीडियो वायरल होने पर निर्धारित उम्र के बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र नहीं पहुंच रहे हैं. बच्चे के माता-पिता आने नहीं दे रहे हैं. बहुत मुश्किल से प्रयास करने पर नजदीक के ही बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र आते है. बच्चे के साथ हमलोगों को भी डर लगता है. बच्चे गायब होने पर अभिभावकों को हम बच्चा कहां से वापस करेंगे. यही कारण से प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के लगभग सभी आंगनबाड़ी केंद्र बच्चे के अभाव में सुना पड़ा हुआ है. अब सवाल है कि प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र में बीते एक माह से बच्चे चोरी का अफवाह हो रहा है. आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चे को नाश्ता और भोजन बंद हैं या चालू इसकी जांच कौन कर रहे हैं. प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के लगभग सभी पंचायतों के समाजसेवियों ने शीघ्र जांच कर आंगनबाड़ी केंद्र पूर्व के तरह संचालन कराने की मांग जिला पदाधिकारी से की है.