भू-अधिग्रहण की पेच में फंसा दमदमा-आजमनगर सड़क पर पुल अटका

भू-अधिग्रहण की पेच में फंसा दमदमा-आजमनगर सड़क पर पुल अटका

By RAJKISHOR K | May 29, 2026 5:54 PM

आजमनगर प्रखंड मुख्यालय से आलमपुर एवं कनहरिया दियरा क्षेत्र से होकर गुजरते हुए दमदमा के रास्ते सालमारी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क भू अधिग्रहण की पेंच में फंस गयी है. सड़क का पहला हिस्सा प्रखंड मुख्यालय तटबंध को जोड़ती है. पुल निर्माण कार्य में भू-अर्जन की समस्या आने के कारण पुल निर्माण कार्य नहीं हुआ है. हजारों लोगों को नाम मात्र बारिश के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. सड़क निर्माण कार्य करीब दो वर्ष पूर्व ही हो गया है. पुल निर्माण कार्य नहीं हो सका है. क्यूंकि भू-अधिग्रहण की पेंच में पुल निर्माण कार्य फंस गया है. लोग पैदल सहित वाहन चालकों एवं राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. पुल नहीं बनने के कारण वाहन चालक सहित आमलोगों को परेशानी हो रही है. सरकार ने यहां करोड़ों रुपए खर्च कर उच्च स्तरीय पुल एवं सड़क निर्माण तो कराया है. बरसात से पूर्व तटबंध किनारे एक पुल एवं सड़क निर्माण कार्य नहीं होने के कारण आवागमन में असुविधा हो रही है. आजमनगर से बांध के रास्ते सालमारी जाने के लिए करीब 11 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है. दियारा क्षेत्र से गुजरने पर करीब पांच किलोमीटर की दूरी तय करनी होती है. इस पथ पर पुल निर्माण कार्य के साथ-साथ पूर्ण होना बेहद जरूरी है. इससे आमजनों को सहूलियत होगी. निर्माण एजेंसी से जुड़े आफताब-कंचन ने कहा अंचल की लेटलतीफी के कारण भू-अधिग्रहण की दिशा में सकारात्मक कार्य को गति नहीं मिलने से पुल निर्माण कार्य को गति नहीं मिल पा रही है.