बैंक के पार्किंग से बाइक की चोरी
मिरचाईबाड़ी आंबेडकर चौक के समीप इंडियन बैंक के सामने से मंगलवार की दोपहर एक बाइक की चोरी हो गयी.
By RAJKISHOR K |
March 10, 2026 6:11 PM
कटिहार. मिरचाईबाड़ी आंबेडकर चौक के समीप इंडियन बैंक के सामने से मंगलवार की दोपहर एक बाइक की चोरी हो गयी. जानकारी के अनुसार, लोहिया नगर निवासी विशाल कुमार विश्वास अपने दोस्त अभय का इंडियन बैंक में खाता खुलवाने के लिए गए थे. बैंक के पार्किंग में बाइक लॉक कर बैंक के अंदर चले गये. आधा घंटा बाद जब बैंक से निकला तो उसकी बाइक गायब थी. जब सीसीटीवी फुटेज देखा तो काला शर्ट काला पैंट पहने एक युवक लाल रंग का गमछा लपेटे बाइक के पास पहुंचा. कुछ देर इधर-उधर देखा उसके बाद लॉक तोड़कर गाड़ी स्टार्ट कर फरार हो गया. पीड़ित ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दिया. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा मामले की जांच में जुट गयी.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 2:59 PM
July 6, 2026 1:49 PM
July 6, 2026 1:34 PM
July 6, 2026 12:38 PM
July 6, 2026 9:18 AM
July 6, 2026 8:38 AM
July 5, 2026 3:45 PM
July 5, 2026 12:38 PM
July 5, 2026 12:33 PM
July 5, 2026 12:20 PM
