बाबा शाह कमरूद्दीन का उर्स आज, तैयारी पूरी

बाबा शाह कमरूद्दीन का उर्स आज, तैयारी पूरी

By Prabhat Khabar News Desk | February 22, 2025 7:19 PM

बलिया बेलौन बलिया बेलौन के ननदीयार शिकारपुर में प्रसिद्ध सूफी पीर ए तरीकत हज़रत शाह बाबा कमरूद्दीन का सालाना उर्स के मौके पर दो दिवसीय कव्वाली का आयोजन रविवार व सोमवार को किया जायेगा. इस अवसर पर फरीदा परवीन चिश्ती और करीशमा चिश्ती कव्वाली प्रस्तुत करेंगी. कमेटी सदस्य सह बेलौन मुखिया मेराज आलम ने जानकारी देते हुए बताया की कई दशक से हजरत शाह बाबा कमरूद्दीन के उर्स के मौके पर जलसा एवं कव्वाली आयोजन किया जाता है. मजार शरीफ में चादर पोसी, फातेहा खानी, कुल शरीफ का भी आयोजन किया जाता है. अकीदतमंदों के लिए कमेटी की ओर से सभी तरह की सुविधा उपलब्ध की जाती है. उर्स में दूर दराज से अकीदतमंद शरीक होकर फ़ैज़ हासिल करते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है