वार्षिक माध्यमिक परीक्षा आज से 25 फरवरी तक चलेगी

वार्षिक माध्यमिक परीक्षा आज से 25 फरवरी तक चलेगी

By Prabhat Khabar News Desk | February 16, 2025 7:06 PM

प्रतिनिधि, कटिहार शहर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय वर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी कटिहार में वार्षिक माध्यमिक परीक्षा सोमवार से शुरू होगी. यह परीक्षा से 25 फरवरी तक चलेगी. प्रधानाध्यापक सह केंद्राधीक्षक दिनेश दुबे ने बताया कि इस केंद्र को आदर्श परीक्षा केंद्र के रूप में चिन्हित किया गया है. यह केंद्र छात्राओं का है. जिसमें प्रथम पाली में 339 एवं द्वितीय पाली में 328 परीक्षार्थी शामिल होंगे. उन्होंने सभी परीक्षार्थियों से तीनगछिया बाजार समिति होते हुए वर्मा कॉलोनी केंद्र संख्या 1409, उत्क्रमित मध्य विद्यालय वर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी समय से आने का अनुरोध किया है. परीक्षार्थियों का परिसर में प्रवेश का समय प्रथम पाली में 8:30 से 9:00 बजे तक एवं द्वितीय पाली में 1:00 से 1:30 बजे तक है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है