कोलासी गांव के सार्वजनिक शिव मंदिर में शिव चर्चा आयोजित
कोलासी गांव के सार्वजनिक शिव मंदिर में शिव चर्चा आयोजित
By RAJKISHOR K |
February 2, 2026 7:20 PM
कोढ़ा प्रखंड के कोलासी गांव स्थित सार्वजनिक शिव मंदिर परिसर में शिव चर्चा व भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया. आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही. पूरा गांव शिवभक्ति के रंग में रंग गया. शुरुआत पूजा-अर्चना के साथ हुई. जिसके पश्चात शिव चर्चा में भगवान शिव के जीवन, उनके आदर्शों एवं महाशिवरात्रि के धार्मिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला. भजन-कीर्तन के दौरान हर-हर महादेव व शिव भजनों की गूंज से मंदिर परिसर सहित आसपास का वातावरण भक्तिमय हो उठा. शिव चर्चा एवं भजन-कीर्तन के सफल आयोजन से कोलासी गांव में धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 2:59 PM
July 6, 2026 1:49 PM
July 6, 2026 1:34 PM
July 6, 2026 12:38 PM
July 6, 2026 9:18 AM
July 6, 2026 8:38 AM
July 5, 2026 3:45 PM
July 5, 2026 12:38 PM
July 5, 2026 12:33 PM
July 5, 2026 12:20 PM
