पुलिस की कार्रवाई में 65 गिरफ्तार
पुलिस की कार्रवाई में 65 गिरफ्तार
By RAJKISHOR K |
March 1, 2026 6:55 PM
कटिहार एसपी के निर्देश पर जिला पुलिस की ओर से शनिवार को की गयी कार्रवाई में 65 लोगों को गिरफ्तार किया है. एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार थाना में दर्ज कांड में 31 आरोपित को गिरफ्तार किया गया है. अजमानतीय मामले में 23 लोगों पर तथा जमानतीय वारंट में 11 लोगों पर कार्रवाई की गई है. आर्म्स एक्ट के मामले में पुलिस ने दो आरोपित, हत्या के प्रयास के मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है. शराब के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 26 लोगों को गिरफ्तार किया. जिसमें 216 लीटर देसी शराब तथा 26 लीटर विदेशी शराब बरामद किया. पुलिस कप्तान के निर्देश पर संपूर्ण जिले में जिला पुलिस एवं ट्रैफिक पुलिस की ओर से चलाए गए पुलिस वाहन चेकिंग अभियान में मोटर एक्ट उल्लंघन के मामले में 7.97 लाख रुपया शमन राशि वसूला गया है.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 2:59 PM
July 6, 2026 1:49 PM
July 6, 2026 1:34 PM
July 6, 2026 12:38 PM
July 6, 2026 9:18 AM
July 6, 2026 8:38 AM
July 5, 2026 3:45 PM
July 5, 2026 12:38 PM
July 5, 2026 12:33 PM
July 5, 2026 12:20 PM
