थाना में दर्ज कांड में 38 व शराब मामले में 32 लोग गिरफ्तार

एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में थानाध्यक्ष एवं पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में लगातार वाहन चेकिंग अभियान तथा छापेमारी की गई.

By RAJKISHOR K | June 11, 2026 5:55 PM

कटिहार

एसपी के निर्देश पर जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब के मामले में 32 आरोपितों को गिरफ्तार किया है. एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में थानाध्यक्ष एवं पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में लगातार वाहन चेकिंग अभियान तथा छापेमारी की गई. जिला पुलिस ने शराब के मामले में एक दिन की कार्रवाई में 32 आरोपित को गिरफ्तार कर 43.77 लीटर शराब बरामद किया है. पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. सेमापुर थाना पुलिस ने नशे के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए चार आरोपित को गिरफ्तार किया है.

एसपी के निर्देश पर की गई कार्रवाई

एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार एसपी के निर्देश पर कांड निष्पादन में तेजी लाने को लेकर जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दर्ज कांड में 38 आरोपित को गिरफ्तार किया है. जबकि एक दिन में गिरफ्तार अभियुक्त की संख्या कुल 74 रही. जमानतीय वारंट में 35 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई. अपहरण के मामले में एक अभियुक्त, दहेज हत्या के मामले में एक अभियुक्त, हत्या के प्रयास में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है.