केवी के 36 कैडेट्स को मिला एनसीसी ए प्रमाणपत्र
केवी के 36 कैडेट्स को मिला एनसीसी ए प्रमाणपत्र
By RAJKISHOR K |
February 6, 2026 6:48 PM
कटिहार स्थानीय पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय परिसर में शुक्रवार को एनसीसी ए प्रमाणपत्र वितरण समारोह का आयोजन किया. प्राचार्य असद अली खान, उप-प्राचार्य निशांत कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक अमित कुमार ने कुल 36 कैडेट्स को ए प्रमाणपत्र प्रदान किया. इन सभी कैडेट्स ने दो वर्षों का नियमित एनसीसी प्रशिक्षण प्राप्त किया. साहसिक गतिविधियां, शारीरिक प्रशिक्षण तथा हथियार संचालन से संबंधित प्रशिक्षण शामिल है. प्राचार्य असद अली खान ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए एनसीसी ए प्रमाणपत्र तथा एनसीसी के जीवन में महत्व और उसके उज्ज्वल भविष्य में योगदान पर प्रकाश डाला. सफल आयोजन में विद्यालय के संगणक शिक्षक शम्स तबरेज, प्राथमिक शिक्षक हरिओम का विशेष सहयोग रहा. अंत में एनसीसी पदाधिकारी संग्राम सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 2:59 PM
July 6, 2026 1:49 PM
July 6, 2026 1:34 PM
July 6, 2026 12:38 PM
July 6, 2026 9:18 AM
July 6, 2026 8:38 AM
July 5, 2026 3:45 PM
July 5, 2026 12:38 PM
July 5, 2026 12:33 PM
July 5, 2026 12:20 PM
