ई रिक्शा से 20 लीटर शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार
ई रिक्शा से 20 लीटर शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार
By RAJKISHOR K |
May 5, 2026 5:13 PM
कटिहार आजमनगर थाना पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक ई रिक्शा के साथ 20 लीटर देसी शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. आजमनगर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक ई रिक्शा पर सवार तीन व्यक्ति देसी शराब लेकर शीतलमनी की ओर जा रहा है. थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ सितलमनी गादीगाछ के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया. जांच के दौरान वाहन से 20 लीटर देसी शराब बरामद किया. शराब मिलते हैं पुलिस ने तस्कर नूर आलम पिता फैयाज आलम ब्लॉक चौक, धर्मनाथ नुनिया पिता प्रभु नाथ नुनिया, बोरतला जलकुम्भर, शिवम कुमार पोद्दार पिता चितरंजन पोद्दार, बारसोई बाजार निवासी को गिरफ्तार किया है. थाना में कांड दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई करते हुए ई रिक्शा जब्त कर लिया है.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 2:59 PM
July 6, 2026 1:49 PM
July 6, 2026 1:34 PM
July 6, 2026 12:38 PM
July 6, 2026 9:18 AM
July 6, 2026 8:38 AM
July 5, 2026 3:45 PM
July 5, 2026 12:38 PM
July 5, 2026 12:33 PM
July 5, 2026 12:20 PM
