[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जहानाबाद जहानाबाद: वाणावर श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष जोर

जहानाबाद: वाणावर श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष जोर

0
जहानाबाद: वाणावर श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष जोर
वाणावर श्रावणी मेला की समीक्षा करते अधिकारी

Vanavar Shravani Mela 2026 : वाणावर श्रावणी मेला-2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालु-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से सोमवार को जिला पदाधिकारी छिरीड बाई भूटिया एवं पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने वाणावर पहाड़ क्षेत्र का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान दोनों अधिकारियों ने हथियाबोर से पैदल पहाड़ पर चढ़ते हुए मंदिर प्रांगण, पाताल गंगा, मंदिर मार्ग तथा मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का जायजा लिया और तैयारियों की समीक्षा की.

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनके सुझाव भी लिए. जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि श्रावणी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए तथा सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं.

श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष जोर

जिलाधिकारी ने मेला क्षेत्र में मेडिकल कैंप, एंबुलेंस, नियमित साफ-सफाई, पर्याप्त पेयजल, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, हाई मास्ट लाइट, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरे, कंट्रोल रूम एवं सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली (पब्लिक एड्रेस सिस्टम) की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

उन्होंने महिलाओं एवं बुजुर्ग श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए पर्याप्त शौचालय, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम, विश्राम स्थल तथा प्रमुख स्थानों पर सहायता केंद्र स्थापित करने को कहा. साथ ही बारिश के मौसम को देखते हुए फिसलन वाले स्थानों पर विशेष सुरक्षा उपाय, रेलिंग की मजबूती तथा खतरनाक स्थलों पर चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए.

सुरक्षा व्यवस्था रहेगी चाक-चौबंद

पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था, संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती तथा महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष पुलिस टीमों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहेगी तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित रहेगा.

स्थानीय लोगों से भी लिए सुझाव

निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने मंदिर के महंत, पुजारियों, पूर्व मेला ठेकेदारों, स्थानीय ग्रामीणों एवं आमजनों से विस्तार से बातचीत की. अधिकारियों ने मेले के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर उनके सुझाव सुने और प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया. स्थानीय लोगों ने साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए.

निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता, अपर पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर), प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, बराबर थानाध्यक्ष सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे.

Also Read: पटना में DSP ऑफिस के सामने 37 करोड़ की जमीन पर कब्जा करने पहुंचे 17 बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार और लग्जरी गांड़ियां बरामद

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel