[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style 40 की उम्र के बाद हर पुरुष को जरूर कराने चाहिए ये हेल्थ चेकअप्स, कई गंभीर बीमारियां समय रहते चल जाएंगी पता

40 की उम्र के बाद हर पुरुष को जरूर कराने चाहिए ये हेल्थ चेकअप्स, कई गंभीर बीमारियां समय रहते चल जाएंगी पता

0
40 की उम्र के बाद हर पुरुष को जरूर कराने चाहिए ये हेल्थ चेकअप्स, कई गंभीर बीमारियां समय रहते चल जाएंगी पता
40 की उम्र के बाद पुरुषों को कौन से हेल्थ चेकअप्स करवाने चाहिए? Ai image

Mens Health Guide: 40 की उम्र को पार करते करते पुरुषों के कंधे जिम्मेदारियां उठाते उठाते पूरी तरह से दब चुके होते हैं. बच्चों की पढ़ाई, करियर की टेंशन और होम लोन के इंस्टॉलमेंट्स के बीच वे अपने पूरे परिवार के लिए सुपरमैन बन चुके होते हैं. लेकिन हर किसी का ख्याल रखते-रखते पुरुष अक्सर अपनी ही सेहत का ध्यान रखना भूल जाते हैं. वे हमेशा अपनी हेल्थ को यह कहकर टाल देते हैं कि मुझे क्या होगा, मैं तो पूरी तरह से फिट हूं. लेकिन लंबे समय तक यही सोच और की गई लापरवाही की वजह से ही उनकी हेल्थ पर काफी बुरा असर पड़ता है. ऐसा इसलिए क्योंकि 40 की उम्र को पार करते ही हाई बीपी, शुगर और दिल की बीमारियां बिना किसी लक्षण के चुपचाप शरीर में जगह बनाने लगती हैं. ऐसे में सोचिए अगर आप ही बीमार पड़ गए तो परिवार का क्या होगा? इसलिए, खुद को बीमारियों से सुरक्षित रखने और अपनों के लिए हमेशा फिट रहने के लिए आपको रेगुलर बेसिस पर कुछ हेल्थ चेकअप करवाना शुरू कर देना चाहिए. समय पर की गई जांच बीमारी को शुरुआत में ही पकड़कर इलाज आसान बना देती है. तो चलिए उन हेल्थ चेकअप्स के बारे में विस्तार से जानते हैं जिन्हें हर पुरुष को 40 की उम्र के बाद रेगुलर बेसिस पर करवाना शुरू कर देना चाहिए.

Necessary Health Checkups For Men
40 की उम्र के बाद हर पुरुष को जरूर कराने चाहिए ये हेल्थ चेकअप्स, कई गंभीर बीमारियां समय रहते चल जाएंगी पता 3

दिल को बचाकर रखने के लिए ब्लड प्रेशर की जांच

जैसे जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, हमारी ब्लड आर्टरीज सख्त होने लग जाती हैं. ऐसा होने की वजह से दिल की बीमारियों के होने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है. यह एक बड़ी वजह है कि 40 की उम्र पार करते ही आपको सबसे पहले ब्लड प्रेशर यानी कि बीपी की रेगुलर जांच करवाते रहना चाहिए. बता दें कि हाई ब्लड प्रेशर को साइलेंट किलर भी कहा जाता है क्योंकि इसके कोई क्लियर लक्षण बाहर से नहीं दिखते, लेकिन यह अंदर ही अंदर हमारे दिल और किडनी को बहुत ही नुकसान पहुंचाता है. इसके अलावा आपके लिए लिपिड प्रोफाइल टेस्ट करवाना भी बहुत ही जरूरी है. यह एक सिंपल ब्लड टेस्ट है जिससे शरीर में गुड और बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल का पता चलता है. अगर शरीर में गंदा या बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाए तो नसों में ब्लॉकेज होने लगती है, जिससे आगे चलकर हार्ट अटैक का खतरा और भी ज्यादा बढ़ सकता है.

ये भी पढ़ें: रात में बार-बार टूटती है नींद? सोने से पहले बदलें ये 5 आदतें, आएगी घोड़े बेचकर नींद

डायबिटीज और शुगर लेवल पर रखें नजर

आजकल की सिडेंटरी लाइफस्टाइल, लगातार बैठकर काम करने की आदत और गलत डाइट लेने की वजह से डायबिटीज होने का खतरा बहुत ही तेजी से बढ़ रहा है. अगर आपको नहीं पता तो बता दें कि 40 की उम्र को पार करने के बाद हमारे शरीर का मेटाबॉलिज्म, यानी कि भोजन को एनर्जी में बदलने की कैपिसिटी, धीमी पड़ने लग जाती है. शुगर की सही स्टेटस जानने के लिए खाली पेट ब्लड शुगर की जांच और इसके साथ ही HbA1c टेस्ट आपको जरूर कराना चाहिए. HbA1c टेस्ट इसलिए भी सबसे बेस्ट होता है क्योंकि यह किसी एक दिन का नहीं, बल्कि पिछले तीन महीनों का एवरेज शुगर लेवल बताता है. अगर आपके परिवार में पहले से ही माता पिता या किसी अन्य को शुगर की बीमारी रही है, तो आपको यह टेस्ट हर साल बिना चूके जरूर कराना चाहिए.

प्रोस्टेट ग्लैंड की सेहत और जरूरी टेस्ट

प्रोस्टेट एक छोटा सा ग्लैंड होता है जो सिर्फ पुरुषों के ही शरीर में पाया जाता है. लेकिन 40 या 50 की उम्र के बाद इसका साइज धीरे-धीरे बढ़ने लगता है. कई बार यह नॉर्मली बढ़ता है, लेकिन कुछ मामलों में यह प्रोस्टेट कैंसर का भी रूप भी ले सकता है. इसकी शुरुआती जांच के लिए पीएसए यानी प्रोस्टेट स्पेसिफिक एंटीजन टेस्ट किया जाता है, जो कि एक नॉर्मल ब्लड टेस्ट ही है. अगर आपको पेशाब करने में किसी तरह की दिक्कत महसूस होती है, रात में बार-बार यूरिन के लिए उठना पड़ता है, या यूरिन का फ्लो कमजोर हो गया है, तो बिना किसी संकोच के डॉक्टर से मिलकर यह जांच तुरंत करानी चाहिए.

हड्डियों की मजबूती और इंटरनल ऑर्गन्स की देखभाल

अक्सर हम ऐसा सोचते हैं कि बढ़ती उम्र में हड्डियों का कमजोर होना सिर्फ महिलाओं की ही प्रॉब्लम होती है, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. 40 की उम्र के बाद पुरुषों की हड्डियां भी अंदर से कमजोर और खोखली होने लगती हैं, जिससे जोड़ों में दर्द और फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है. इस प्रॉब्लम से खुद को बचाकर रखने के लिए शरीर में कैल्शियम और विटामिन-डी का टेस्ट कराना जरूरी है क्योंकि विटामिन-डी के बिना हमारा शरीर कैल्शियम को सही से एब्जॉर्ब नहीं कर पाता. इसके अलावा, हमारे शरीर के मुख्य ऑर्गन्स जैसे लिवर और किडनी ठीक से काम कर रहे हैं या नहीं, यह जानने के लिए सीबीसी, एलएफटी और केएफटी जैसे बेसिक टेस्ट कराने चाहिए. सीबीसी से शरीर में खून की कमी या इन्फेक्शन का पता चलता है, एलएफटी से लिवर की कंडीशन का पता चलता है और केएफटी से यह पता चलता है कि किडनी खून को अच्छे से साफ कर पा रही है या नहीं. जो लोग बाहर का तला भुना ज्यादा खाते हैं या शराब और सिगरेट का सेवन करते हैं, उनके लिए ये टेस्ट बहुत ही जरूरी हो जाते हैं.

ये भी पढ़ें: अचानक लो हो जाए ब्लड प्रेशर, तो घबराने की जरूरत नहीं! अस्पताल जाने से पहले घर पर करें ये 5 आसान उपाय

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

Previous article जहानाबाद: वाणावर श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष जोर
Next article कैमूर में फरार आरोपितों पर पुलिस का शिकंजा, 9 इस्तेहार, एक कुर्की वारंट और दो शराबियों को किया गिरफ्तार
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel