[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया एड्स नियंत्रण में बेहतर काम का मिला सम्मान, जीएमसीएच पूर्णिया के डॉ. सौरभ राज्य स्तर पर सम्मानित

एड्स नियंत्रण में बेहतर काम का मिला सम्मान, जीएमसीएच पूर्णिया के डॉ. सौरभ राज्य स्तर पर सम्मानित

0
एड्स नियंत्रण में बेहतर काम का मिला सम्मान, जीएमसीएच पूर्णिया के डॉ. सौरभ राज्य स्तर पर सम्मानित
डॉ. सौरभ हुए सम्मानित

पूर्णिया से सत्येन्द्र सिन्हा गोपी की रिपोर्ट.

Purnia News: एचआईवी संक्रमित मरीजों की पहचान, समय पर इलाज और नियमित दवा उपलब्ध कराने की दिशा में बेहतर कार्य करने पर जीएमसीएच पूर्णिया के एआरटी सेंटर के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सौरभ कुमार को बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति ने सम्मानित किया है. उनके साथ सहयोगी संस्था ऐडेन्ट पूर्णिया के कार्यक्रम प्रबंधक संजीत कुमार सिंह को भी उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान मिला.

एचआईवी/एड्स नियंत्रण के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति ने सम्मानित किया है. इस क्रम में पूर्णिया के राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच) स्थित एआरटी सेंटर के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सौरभ कुमार और सहयोगी संस्था ऐडेन्ट पूर्णिया के कार्यक्रम प्रबंधक संजीत कुमार सिंह को विशेष सम्मान प्रदान किया गया.

28वें स्थापना दिवस पर मिला सम्मान

पटना में आयोजित बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के 28वें स्थापना दिवस समारोह में दोनों को सम्मानित किया गया. यह सम्मान समिति के परियोजना निदेशक और अन्य अधिकारियों ने एड्स नियंत्रण अभियान में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया.

डॉ. सौरभ कुमार और उनकी टीम लंबे समय से एचआईवी संक्रमित मरीजों की पहचान, उन्हें नियमित उपचार से जोड़ने और दवा की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है.

Purnia News: ‘सम्मान से बढ़ा हौसला’

सम्मान मिलने के बाद डॉ. सौरभ कुमार ने कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए नई ऊर्जा लेकर आई है. उन्होंने कहा कि इससे भविष्य में और अधिक निष्ठा और समर्पण के साथ एड्स नियंत्रण अभियान को आगे बढ़ाने का उत्साह मिला है.

उन्होंने बताया कि समय पर जांच और नियमित इलाज से एचआईवी संक्रमित व्यक्ति भी सामान्य और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं.

बांकीपुर उपचुनाव के ऐलान के बाद हटने लगे पोस्टर बैनर.

जागरूकता और नियमित इलाज है सबसे बड़ा हथियार

डॉ. सौरभ कुमार ने बताया कि असुरक्षित यौन संबंध या संक्रमित व्यक्ति के मेडिकल उपकरणों के संपर्क में आने से एचआईवी संक्रमण फैल सकता है. इसकी पुष्टि केवल रक्त जांच के बाद ही होती है.

उन्होंने लोगों से अपील की कि एचआईवी संक्रमण की स्थिति में घबराने की बजाय चिकित्सकीय सलाह लें और नियमित रूप से दवाओं का सेवन करें. इससे संक्रमण को नियंत्रित रखते हुए बेहतर जीवन जिया जा सकता है.

Also Read: लाखों खर्च के बाद भी बदहाल घाटशिला, जाम नालियां, सड़कों पर जलजमाव और कचरे के ढेर से लोग परेशान

Also Read: भोजपुर में स्कॉर्पियो ट्रेलर से टकराई: नेपाल से घूमकर लौट रहे झारखंड के कपल समेत तीन की मौत, एक की हालत गंभीर

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel