कोचिंग के लिए घर से निकला किशोर, 6 दिन बाद जहानाबाद स्टेशन पर नशे की हालत में मिला
Jahanabad Missing student : जीआरपी पुलिस ने छात्र की पहचान कर उसके परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिवार के लोग स्टेशन पहुंचे और उसे अपने साथ लेकर अस्पताल आए.
जहानाबाद से संजय अनुराग की रिपोर्ट
Jahanabad Missing student : कोचिंग जाने के बाद पिछले छह दिनों से लापता एक 16 वर्षीय छात्र जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर नशे की हालत में मिला. सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है.
घटना जहानाबाद रेलवे स्टेशन की है. जीआरपी पुलिस ने छात्र की पहचान कर उसके परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिवार के लोग स्टेशन पहुंचे और उसे अपने साथ लेकर अस्पताल आए.
12 जून को निकला कोचिंग जाने दौरान गायब हुआ
छात्र की पहचान मोहित कुमार (16 ) के रूप में हुई है, जो जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के रामगढ़ मोहल्ले का निवासी है. परिजनों के अनुसार वह 12 जून को घर से कोचिंग जाने के लिए निकला था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा. परिजन कमलेश कुमार ने नगर थाना जहानाबाद में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया कि बच्चे की काफी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद शहर में उसके पोस्टर भी लगाए गए थे.
जीआरपी ने परिजनों को सूचना दी
जीआरपी की सूचना पर छात्र के स्टेशन पर मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली, हालांकि वह इस समय नशे की हालत में है और कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है.
पुलिस युवक से पूछताछ कर रही
जीआरपी जहानाबाद ने छात्र की पहचान कर परिजनों को सूचना दी थी. वहीं नगर थाना पुलिस अब मामले की जांच कर रही है कि छात्र पिछले छह दिनों से कहां था और वह नशे की हालत में कैसे पहुंचा. फिलहाल पुलिस उसके बयान का इंतजार कर रही है, जिसके बाद ही पूरे मामले का खुलासा होने की उम्मीद है.
Also Read: बिहार के 19 जिलों में आज भयंकर बारिश की चेतावनी, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का भी अलर्ट
