जहानाबाद: पति दिल्ली में करता है नौकरी, इधर दो बच्चों को लेकर प्रेमी संग फरार हुई महिला

Jehanabad News : जहानाबाद के शकुराबाद थाना क्षेत्र में दो बच्चों की मां कथित रूप से प्रेमी के साथ बेटी को लेकर लापता हो गई. दिल्ली में नौकरी करने वाले पति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

By AVINASH KUMAR | July 6, 2026 9:10 PM

Jehanabad News : शकुराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव से दो बच्चों की मां के अपने कथित प्रेमी के साथ फरार होने का मामला सामने आया है. महिला के पति ने शकुराबाद थाना में आवेदन देकर पत्नी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है.

जानकारी के अनुसार, पति दिल्ली में नौकरी करता है, जबकि उसकी पत्नी बच्चों के साथ गांव में रहती थी. जून माह में वह एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए नोआवां गांव आई थी. इसी दौरान वह अपनी बेटी के साथ कथित प्रेमी के साथ कथित रूप से चली गई. घटना के बाद काफी खोजबीन के बावजूद महिला का पता नहीं चलने पर पति ने शकुराबाद थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने शुरू की जांच

शकुराबाद थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस महिला की सकुशल बरामदगी एवं मामले की जांच में जुटी हुई है.

Also Read: पटना में DSP ऑफिस के सामने 37 करोड़ की जमीन पर कब्जा करने पहुंचे 17 बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार और लग्जरी गांड़ियां बरामद