जहानाबाद में बिजली की कटौती से जनजीवन बेहाल, भीषण गर्मी में लगातार पावर कट से बढ़ी मुश्किलें

Jehanabad Power Cut: जहानाबाद के रतनी प्रखंड में शकूराबाद पावर सबस्टेशन से हो रही लगातार बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान हैं. भीषण गर्मी के बीच लो वोल्टेज और बिजली की आंख-मिचौनी से जनजीवन प्रभावित हुआ है.

By Karuna Tiwari | June 28, 2026 8:10 AM

रतनी जहानाबाद से अविनाश कुमार की रिपोर्ट
Jehanabad Power Cut:
रतनी प्रखंड क्षेत्र में शकूराबाद पावर सबस्टेशन से मिलने वाली बिजली की अनियमित आपूर्ति ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. शुक्रवार देर रात से ही बिजली बार-बार बाधित होती रही. जिससे भीषण गर्मी के बीच लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया. बिजली की आंख-मिचौनी के कारण ग्रामीण अपने दैनिक कार्य भी समय पर नहीं कर पा रहे हैं.

दर्जनों गांवों में बिजली संकट से लोग परेशान

शकूराबाद और नोआवां फीडर से जुड़े दर्जनों गांव लगातार बिजली कटौती की समस्या झेल रहे हैं. बिजली के बार-बार आने-जाने और लो वोल्टेज के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. सबसे अधिक परेशानी बच्चों की पढ़ाई और घरेलू कार्यों में हो रही है.

पानी की समस्या भी बनी बड़ी चुनौती

झूनाठी गांव के ग्रामीण कुंदन कुमार ने बताया कि भीषण गर्मी के बीच बिजली की अनियमित आपूर्ति ने मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. घरों में लगे नलकूपों से पानी निकालने में भी भारी परेशानी हो रही है. बिजली नहीं रहने से लोगों को पेयजल और अन्य जरूरी कार्यों के लिए इंतजार करना पड़ रहा है.

Jehanabad Power Cut: लो वोल्टेज से प्रभावित हो रहे घरेलू उपकरण

ग्रामीणों का कहना है कि जब बिजली आती भी है तो लो वोल्टेज के साथ आती है. इससे पंखे, कूलर और अन्य बिजली उपकरण सही ढंग से काम नहीं कर पा रहे हैं. लगातार हो रही इस समस्या से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है.

रतनी प्रखंड स्थित शकूराबाद पावर सबस्टेशन

विद्युत विभाग ने बताई समस्या की वजह

विद्युत विभाग के संबंधित अधिकारी ने बताया कि कंट्रोल रूम से जितनी बिजली उपलब्ध कराई जा रही है. उतनी ही क्षेत्र में सप्लाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि बढ़ते बिजली भार के कारण वोल्टेज की समस्या उत्पन्न हो रही है. विभाग इस समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई कर रहा है और जल्द स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है.

Jehanabad Power Cut की समस्या से रतनी प्रखंड के दर्जनों गांव प्रभावित हैं. भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली कटौती और लो वोल्टेज ने लोगों का जीवन मुश्किल बना दिया है. ग्रामीणों ने जल्द नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है.

ALSO READ: जहानाबाद में मोहर्रम का भव्य समापन, कर्बला में ताजिए के पहलाम के साथ दिखी अमन और भाईचारे की मिसाल