Jehanabad : ईंट लदा ट्रैक्टर पइन में पलटा, चालक ने कूदकर बचायी जान
शकुराबाद थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के समीप रविवार की सुबह ईंट लदा एक ट्रैक्टर पइन में पलट गया. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
By MINTU KUMAR |
May 3, 2026 10:07 PM
रतनी. शकुराबाद थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के समीप रविवार की सुबह ईंट लदा एक ट्रैक्टर पइन में पलट गया. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर एक ईंट भट्ठा से माल लोड कर भगवानपुर की ओर जा रहा था. इसी दौरान अचानक उसका ब्रेक फेल हो गया और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पइन में पलट गया. गनीमत रही कि चालक ने समय रहते ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचा ली, हालांकि उसे हल्की चोट आई है. घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गये. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि चालक सूझबूझ नहीं दिखाता तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 9:10 PM
July 6, 2026 6:27 PM
July 6, 2026 9:59 PM
July 6, 2026 5:53 PM
July 6, 2026 11:46 AM
July 6, 2026 10:30 AM
July 6, 2026 9:45 AM
July 6, 2026 8:26 AM
July 6, 2026 6:05 AM
July 5, 2026 9:52 PM
