[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई शादी समारोह के विवाद में एक ही परिवार के पांच लोगों पर हमला, सभी घायल

शादी समारोह के विवाद में एक ही परिवार के पांच लोगों पर हमला, सभी घायल

0
शादी समारोह के विवाद में एक ही परिवार के पांच लोगों पर हमला, सभी घायल
सदर अस्पताल में इलाजरत घायल परिवार के सदस्य.

जमुई से पंकज कुमार सिंह की रिपोर्ट:

Jamui Assault Case: नगर परिषद क्षेत्र के नीमा रंग मोहल्ला में सोमवार दोपहर आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. दबंगों द्वारा एक ही परिवार के पांच लोगों पर लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर और धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है.

घायलों की पहचान नीमा रंग मोहल्ला निवासी स्व. अब्दुल रज्जाक के पुत्र मो. आफताब और मो. साजिद, मो. सज्जाद की पत्नी तरन्नुम एवं पुत्री शहाना खातून तथा मो. मुस्तफा की पत्नी शमिरुल खातून के रूप में हुई है.

शादी समारोह को लेकर चल रहा था विवाद

घायल मो. आफताब ने बताया कि उनके गोतिया परिवार में भतीजी की शादी का कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें उनके परिवार को निमंत्रण नहीं दिया गया था. उन्होंने बताया कि वह अपने घर पर मौजूद थे, तभी उनकी बहन और उसका बेटा घर पहुंचे और उनकी भाभी के साथ मारपीट करने लगे.

विरोध करने पर किया हमला

आफताब के अनुसार विरोध करने पर बहनोई मो. वहाब हाफिज, भांजा मो. हुसैन, मो. मुनाजिर तथा भतीजा मो. एहसान और मो. कुर्बान ने मिलकर लाठी-डंडा, ईंट-पत्थर और धारदार हथियार से हमला कर दिया. हमले में परिवार के पांच लोग घायल हो गए.

सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है. घटना के बाद मोहल्ले में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

पुलिस ने शुरू की जांच

पीड़ित परिवार का आरोप है कि शादी समारोह को लेकर चल रहे आपसी मतभेद के कारण यह हमला किया गया. मामले की सूचना टाउन थाना पुलिस को दे दी गई है. पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel