[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना कहीं ऑरेंज तो कहीं येलो अलर्ट, IMD ने बताया अगले 96 घंटे बिहार के किस जिले में कैसा रहेगा मौसम का हाल

कहीं ऑरेंज तो कहीं येलो अलर्ट, IMD ने बताया अगले 96 घंटे बिहार के किस जिले में कैसा रहेगा मौसम का हाल

0
कहीं ऑरेंज तो कहीं येलो अलर्ट, IMD ने बताया अगले 96 घंटे बिहार के किस जिले में कैसा रहेगा मौसम का हाल
बिहार मौसम खबर (सांकेतिक फोटो)

Bihar Monsoon: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 16 जून से 19 जून तक के लिए मौसम का ताजा पूर्वानुमान जारी किया है. मानसून के सक्रिय होने के बाद बिहार के कई जिलों में मौसम तेजी से बदलने वाला है. अगले चार दिनों के दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवा, गरज-चमक, वज्रपात और बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

16 जून को 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 16 जून को सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज समेत कुल 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

इन इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात की भी आशंका है. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुंगेर, भागलपुर, बांका, जमुई और खगड़िया में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

पटना, गया, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, नवादा और दक्षिण बिहार के अन्य जिलों में फिलहाल कोई चेतावनी नहीं दी गई है.

17 जून को अधिकांश जिलों में येलो अलर्ट

17 जून को मौसम विभाग ने पटना, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद और पश्चिम चंपारण समेत अधिकांश जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

इन क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, मेघ गर्जन और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, गया, नवादा, जमुई, बांका, भागलपुर और मुंगेर में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है.

18 जून को उत्तर और पूर्वी बिहार पर रहेगा असर

18 जून को मौसम सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, पटना, गया, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास और औरंगाबाद समेत दक्षिण-पश्चिम बिहार के अधिकांश जिलों में कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि जिन जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है, वहां के लोग विशेष सावधानी बरतें. खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों में जाने से बचें. गरज-चमक के समय पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले स्थानों से दूर रहें.

किसानों को भी मौसम की स्थिति को देखते हुए खेतों में काम करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. मौसम विभाग का कहना है कि मानसून की सक्रियता के कारण अगले कुछ दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज लगातार बदलता रह सकता है.

इसे भी पढ़ें: बिना किसी सदन के सदस्य बने मंत्री रहने पर घिरे दीपक प्रकाश, सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से मांगा जवाब

Previous article शादी समारोह के विवाद में एक ही परिवार के पांच लोगों पर हमला, सभी घायल
Next article भारत-नेपाल शैक्षणिक सम्मेलन: शिक्षा और नवाचार पर फोकस, कार्यक्रम में शिक्षकों को किया गया सम्मानित
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel