[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर वैशाली में खेत में काम के दौरान करंट की चपेट में आई महिला, पंखे की तार से हादसे की आशंका

वैशाली में खेत में काम के दौरान करंट की चपेट में आई महिला, पंखे की तार से हादसे की आशंका

0
वैशाली में खेत में काम के दौरान करंट की चपेट में आई महिला, पंखे की तार से हादसे की आशंका
मृतका के साथ परिजन

Mahua Woman Electrocuted Death : (दिलीप कुमार) वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के कादिलपुर गांव में खेत में मजदूरी करने गई 35 वर्षीय महिला की करंट लगने से मौत हो गई. हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. ग्रामीणों ने महिला को इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के कारणों को लेकर अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं, जबकि पुलिस ने आवेदन मिलने पर कार्रवाई की बात कही है.

खेत में काम के दौरान करंट लगने से महिला की मौत

महुआ. महुआ थाना क्षेत्र के कादिलपुर गांव में बुधवार को बिजली करंट लगने से 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान वार्ड संख्या-04 निवासी इंद्रजीत कुमार की पत्नी के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

गौशाला के पास करंट की चपेट में आई महिला

जानकारी के अनुसार महिला घर के समीप खेत में मजदूरी करने गई थी. इसी दौरान गौशाला के पास बिजली के नंगे तार की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गई. हादसे के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल उसे हाजीपुर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.

पंखे में उतरे करंट की भी जताई जा रही आशंका

स्थानीय सूत्रों के अनुसार महिला गांव के ही एक किसान के खेत में काम करने गई थी. बताया जा रहा है कि गौशाला के पास लगाए गए पंखे में करंट उतरने के कारण वह उसकी चपेट में आ गई. हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

विद्युत विभाग ने जताई अनभिज्ञता

घटना को लेकर पूछे जाने पर विद्युत विभाग के अधिकारियों ने इस प्रकार की किसी घटना की जानकारी होने से इनकार किया. विभाग का कहना है कि उन्हें अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है.

पुलिस ने कहा- आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई

महुआ थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि इस घटना की कोई लिखित सूचना थाना को नहीं मिली है. यदि परिजनों की ओर से आवेदन दिया जाता है तो मामले की जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. वहीं ग्रामीण घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

Also Read : वैशाली SP शुभांक मिश्रा का महुआ थाने में औचक निरीक्षण, लंबित कांडों पर जताई सख्ती

Previous article गया जी में नदी किनारे बालू में दबा मिला व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस
Next article रोहतास: 18 माह डीएलएड वाले टीआरई-3 शिक्षकों पर गिरेगी गाज, सेवा समाप्ति की तैयारी शुरू
Avatar Of Vivek Singh
Vivek Singh : विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है. इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel