[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया गया जी में नक्सलियों की साजिश नाकाम: डुमरी जंगल से हथियार व विस्फोटक सामग्री बरामद

गया जी में नक्सलियों की साजिश नाकाम: डुमरी जंगल से हथियार व विस्फोटक सामग्री बरामद

0
गया जी में नक्सलियों की साजिश नाकाम: डुमरी जंगल से हथियार व विस्फोटक सामग्री बरामद
छापेमारी के दौरान बरामद सामान.

बांके बाजार (गया जी) से प्रमोद कुमार की रिपोर्ट
Gaya ji News : लुटुआ थानाक्षेत्र के डुमरी जंगल से गुप्त सूचना के आधार पर सीआरपीएफ और जिला पुलिस बल ने नक्सल प्रभावित लुटुआ थाना क्षेत्र के जंगल में सर्च अभियान चलाकर हथियार व विस्फोटक सामग्री बरामद की है.

मिली जनकारी के अनुसार सीआरपीएफ 47 बटालियन के कमांडेंट अवधेश कुमार के निर्देशन में डी/47 बटालियन सीआरपीएफ सोनदाहा कैंप के सहायक कमांडेंट राजेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में जवानों एवं लुटुआ थाना पुलिस ने डुमरी के जंगल में बी-लेवल सर्च एवं डिस्ट्रॉय अभियान चलाया. अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सलियों द्वारा जंगल में छिपाकर रखे गए सामानों की बरामदगी की.

छापेमाीर में ये बरामद हुआ

इसमें एक भरमार बंदूक, एके-47 के पांच जिंदा राउंड, एक खाली खोखा, एसएलआर के दो जिंदा राउंड, एक खाली खोखा, एक इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 12 वोल्ट की बैटरी, हथियार सफाई का सामान तथा करीब 20 मीटर इलेक्ट्रिक वायर शामिल हैं. सुरक्षा बलों के अनुसार, नक्सल प्रभावित इलाकों में लगातार चलाए जा रहे.

अभियानों और दबिश के कारण असामाजिक तत्व हथियार व गोला-बारूद को पहाड़ी एवं जंगल क्षेत्रों में छिपाने का प्रयास कर रहे हैं. बरामद सामग्री से आशंका जताई जा रही है कि इसका उपयोग भविष्य में किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने के लिए किया जाना था.

बरामद सामान को लुटुआ थाना को सुपुर्द किया

अधिकारियों ने बताया कि संयुक्त अभियान से नक्सली गतिविधियों पर प्रभाव पड़ा है और उनके मंसूबों को लगातार विफल किया जा रहा है. बरामद सभी हथियार एवं सामान को लुटुआ थाना, गया को अग्रिम कार्रवाई के लिए सुपुर्द कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें गया में स्वर्ण व्यवसायी से लूटपाट मामले में हाफ एनकाउंटर, दो अपराधियों के पैर में लगी गोली

Previous article ‘अपराधी बिहार छोड़ दें, इसी में उनकी भलाई है’, सीएम सम्राट ने कहा- नहीं गए तो पुलिस छोड़ेगी नहीं
Next article सरायकेला के छऊ कलाकार रंजीत कुमार आचार्य को मिला सीनियर फेलोशिप
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel