[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार ‘अपराधी बिहार छोड़ दें, इसी में उनकी भलाई है’, सीएम सम्राट ने कहा- नहीं गए तो पुलिस छोड़ेगी नहीं

‘अपराधी बिहार छोड़ दें, इसी में उनकी भलाई है’, सीएम सम्राट ने कहा- नहीं गए तो पुलिस छोड़ेगी नहीं

0
‘अपराधी बिहार छोड़ दें, इसी में उनकी भलाई है’, सीएम सम्राट ने कहा- नहीं गए तो पुलिस छोड़ेगी नहीं
सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री

Samrat Chaudhary: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एक बार फिर अपराधियों को लेकर सख्त दिखे. कैमूर में उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान अपना भाषण दिया. इस दौरान उन्होंने अपराधियों को कड़ी चेतावनी दी. साथ ही कहा, मैंने पुलिस से कहा है कि कोई अपराधी हो, उसके सामने पहले दिन ही हाथ जोड़िए और कहिए बिहार छोड़कर चले जाए इसी में भलाई है.

आगे यह भी कहा, अगर अपराधी बिहार नहीं छोड़ता है और अपराध करता है तो एक तरह से चैलेंज माना जाएगा. अगर अपराधी ने चैलेंज दिया तो अगले 48 घंटे में पुलिस जवाब देगी. हम उसको छोड़ नहीं सकते. हम छोड़ेंगे तो जनता हमें माफ नहीं करेगी. बिहार को अपराधमुक्त बनाना है.

लोगों को सीएम ने किया आश्वस्त

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यहां उपस्थित भाइयों-बहनों को यह आश्वस्त करना चाहते हैं कि बिहार में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है. अपराधी बिहार छोड़कर चले जाएं और अगर वह बिहार में रहकर अपराध करते हैं तो मैंने पुलिस को कह दिया है कि अपराधियों को 48 घंटे में उन्हें करारा जवाब दिया जाए. अपराध करने वालों का बिहार में हश्र काफी बुरा होगा.

सीएम ने शिक्षकों से कही ये बात

सीएम सम्राट चौधरी ने अपने सहयोग शिविर यात्रा के दौरान मुंडेश्वरी पहुंचने पर जिले को कई सौगात दी. शिक्षकों के लिए भी उन्होंने बड़ी बात कही. उन्होंने कहा कि हम उनके हर सुविधा का ख्याल रखेंगे. हमने आदेश दिया है कि महिलाओं को उनके बगल के पंचायत में पोस्टिंग की जाए और जो पुरुष है, उन्हें बगल के प्रखंड में पोस्टिंग किया जाए. हम उनके हर सुविधा का ख्याल रखेंगे.

आगे यह भी कहा कि मैं अभी स्पष्ट रूप से बता देता हूं कि शिक्षकों की सुविधा का ख्याल सरकार रखेगी तो उन्हें भी हर हाल में स्कूलों में पढ़ना होगा. उनकी जवाबदेही होगी कि वह हमारे बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराएं. इसे लेकर हम कोई समझौता नहीं करेंगे .

बनारस रांची एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा मुंडेश्वरी धाम

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को सहयोग शिविर यात्रा के दौरान कहा कि मैं जब हेलीकॉप्टर से आ रहा था तो यह देखा कि बनारस रांची कोलकाता एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य बहुत तेजी से चल रहा है. आज मैं यहीं से घोषणा करके जाता हूं कि मुंडेश्वरी धाम को बनारस रांची कोलकाता एक्सप्रेसवे से फोरलेन के माध्यम से जोड़ा जाएगा. ताकि यहां पर देश के कोने-कोने से श्रद्धालु आसानी से पहुंच सके.

साथ ही यह जगह एक बड़े पर्यटन स्थल के रूप में भी विकसित हो सके. उन्होंने कहा कि लंबे समय से रोपवे निर्माण का कार्य यहां शुरू नहीं हो सका है. स्थानीय मंत्री जमा खान की ओर से रोपवे को लेकर बात कही गई है. मैं उन्हें और यहां के लोगों को यह स्पष्ट करता हूं कि बरसात के बाद मेरा प्रयास रहेगा कि यहां पर मैं रोपवे निर्माण का शिलान्यास करने जरूर आऊंगा.

Also Read: बिहार के 12 लाख किसानों को बंपर फायदा, एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी ये सुविधाएं

Previous article इनकम टैक्स भर के बेफिक्र न हों, इन 6 वजहों से फंस सकती है आपकी फाइल
Next article गया जी में नक्सलियों की साजिश नाकाम: डुमरी जंगल से हथियार व विस्फोटक सामग्री बरामद
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel