[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया जीतन राम मांझी पर हमला मामले में बड़ा खुलासा, दारोगा के बयान पर केस दर्ज, आरोपित की तलाश में रातभर छापेमारी

जीतन राम मांझी पर हमला मामले में बड़ा खुलासा, दारोगा के बयान पर केस दर्ज, आरोपित की तलाश में रातभर छापेमारी

0
जीतन राम मांझी पर हमला मामले में बड़ा खुलासा, दारोगा के बयान पर केस दर्ज, आरोपित की तलाश में रातभर छापेमारी
जीतन राम मांझी की तस्वीर

Jitan Ram Manjhi: (रोशन कुमार) केंद्रीय मंत्री सह पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पर हुए हमला मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. घटना के बाद दो आरोपितों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पूरी रात छापेमारी चलती रही. मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने मांझी की सुरक्षा भी बढ़ा दी है.

मंच से संबोधन के दौरान हुआ था हमला

जानकारी के अनुसार खिजरसराय थाना क्षेत्र के सिसवर गांव स्थित सेंट थॉमस इंग्लिश स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी मंच से संबोधन कर रहे थे. इसी दौरान कुछ युवकों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई.

दारोगा के बयान पर तीन युवकों के खिलाफ केस

घटना के बाद पुलिस ने दारोगा के बयान पर तीन युवकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि तीसरा आरोपी फरार हो गया.

तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रातभर छापेमारी

शनिवार को नीमचक बथानी डीएसपी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि तीसरे आरोपित की गिरफ्तारी के लिए रातभर लगातार छापेमारी की गई. हालांकि, वह अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.

जांच में सामने आई हमला की साजिश

डीएसपी ने बताया कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि तीनों युवकों ने केंद्रीय मंत्री पर हमला करने की पहले से योजना बनाई थी. मंत्री के कार्यक्रम में पहुंचने और भाषण शुरू होने के दौरान हमला किया गया. पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है.

एसएसपी ने बढ़ाई जीतन राम मांझी की सुरक्षा

घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी सुशील कुमार ने केंद्रीय मंत्री सह पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया है. शनिवार से उनकी सुरक्षा में पुलिस लाइन से अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की जा रही है. इस मामले को लेकर पुलिस मुख्यालय ने भी गया एसएसपी सुशील कुमार से पूरी रिपोर्ट तलब की है. साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.

Also Read: भाषण दे रहे थे जीतन राम मांझी, अचानक बरसने लगे पत्थर, दो हमलावर गिरफ्तार

Previous article NEET परीक्षार्थियों के लिए CM सम्राट का ऐलान, सरकारी बसों में कर सकेंगे मुफ्त यात्रा, बस करना होगा यह काम
Next article सोनवर्षा बाजार में भीषण जाम से लोग परेशान, सड़क पर खड़े भारी वाहनों से बढ़ी समस्या
Avatar Of Sakshi Kumari
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel