[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना NEET परीक्षार्थियों के लिए CM सम्राट का ऐलान, सरकारी बसों में कर सकेंगे मुफ्त यात्रा, बस करना होगा यह काम

NEET परीक्षार्थियों के लिए CM सम्राट का ऐलान, सरकारी बसों में कर सकेंगे मुफ्त यात्रा, बस करना होगा यह काम

0
NEET परीक्षार्थियों के लिए CM सम्राट का ऐलान, सरकारी बसों में कर सकेंगे मुफ्त यात्रा, बस करना होगा यह काम
सम्राट चौधरी की फाइल फोटो

Samrat Choudhary: NEET परीक्षा दोबारा आयोजित होने से पहले बिहार सरकार ने छात्रों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि NEET में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थी बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) की सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे. इसके लिए छात्रों को सिर्फ अपना एडमिट कार्ड दिखाना होगा. इस फैसले से राज्यभर के लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों को परीक्षा के दौरान आने-जाने में आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है.

पेपर लीक के बाद दोबारा हो रही परीक्षा

दरअसल, 3 मई को हुई NEET-UG परीक्षा पेपर लीक विवाद के बाद रद्द कर दी गई थी. परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों में भारी नाराजगी और तनाव देखने को मिला था. दोबारा परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ यात्रा खर्च और अन्य परेशानियों को लेकर छात्र चिंतित थे. ऐसे में सरकार का यह फैसला छात्रों के लिए बड़ी मदद के तौर पर देखा जा रहा है.

Samrat Tweet
Neet परीक्षार्थियों के लिए cm सम्राट का ऐलान, सरकारी बसों में कर सकेंगे मुफ्त यात्रा, बस करना होगा यह काम 3

बस स्टैंड से लेकर सेंटर तक सुविधाओं की तैयारी

सरकार की ओर से जिला प्रशासन को भी जरूरी निर्देश दिए गए हैं. बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और परीक्षा केंद्रों के आसपास पेयजल, छाया, सत्तू और अन्य बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था करने को कहा गया है. साथ ही, स्थानीय प्रशासन को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि बाहर से आने वाले छात्रों और उनके अभिभावकों को किसी तरह की परेशानी न हो.

ट्रैफिक और सुरक्षा को लेकर खास इंतजाम

राज्य के कई जिलों में परीक्षा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. परीक्षा केंद्रों के आसपास ट्रैफिक नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था और अतिरिक्त बसों की तैनाती की योजना बनाई जा रही है, ताकि छात्रों को समय पर केंद्र तक पहुंचने में कोई दिक्कत न हो.

लाखों छात्रों को फायदा

NEET देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा है, जिसमें हर साल लाखों छात्र डॉक्टर बनने के सपने के साथ शामिल होते हैं. पेपर लीक विवाद के कारण परीक्षा रद्द होने से छात्रों और अभिभावकों पर आर्थिक और मानसिक दबाव बढ़ गया था. कई छात्रों ने यात्रा और रहने के खर्च को लेकर चिंता जताई थी. ऐसे में मुफ्त बस सेवा की घोषणा को एक बड़ी राहत माना जा रहा है.

सिर्फ एडमिट कार्ड से मिलेगी सुविधा

सरकार ने साफ किया है कि मुफ्त यात्रा का लाभ केवल वैध NEET एडमिट कार्ड दिखाने पर ही मिलेगा. छात्रों से अपील की गई है कि वे समय से पहले घर से निकलें और यात्रा के दौरान अपना एडमिट कार्ड साथ रखें. सीएम सम्राट ने परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं भी दी है.

Also Read: बिहार में फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 10 दिनों में तीसरी बार महंगा हुआ ईंधन, जानिए कैसे तय होती हैं इसकी कीमतें?

Previous article हाईवा-ट्रक की टक्कर के बाद थम गई रफ्तार, गांधी सेतु पर लगा लंबा जाम
Next article जीतन राम मांझी पर हमला मामले में बड़ा खुलासा, दारोगा के बयान पर केस दर्ज, आरोपित की तलाश में रातभर छापेमारी
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel