[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा सोनवर्षा बाजार में भीषण जाम से लोग परेशान, सड़क पर खड़े भारी वाहनों से बढ़ी समस्या

सोनवर्षा बाजार में भीषण जाम से लोग परेशान, सड़क पर खड़े भारी वाहनों से बढ़ी समस्या

0
सोनवर्षा बाजार में भीषण जाम से लोग परेशान, सड़क पर खड़े भारी वाहनों से बढ़ी समस्या
जाम के कारण सड़क पर लगी वाहनों की लंबी कतार

Saharsa news: सोनवर्षा राज, सहरसा से मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट:

सहरसा जिले के सोनवर्षा बाजार में इन दिनों भीषण जाम की समस्या से आम लोग परेशान हैं. मुख्य बाजार स्थित जेपी चौक से लेकर देहद मोड़ तक सड़क पर ट्रक, ट्रैक्टर एवं अन्य भारी वाहनों के घंटों खड़े रहने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है.

स्थानीय लोगों का आरोप है कि बाजार क्षेत्र में लगातार बढ़ रही जाम की समस्या के बावजूद नगर प्रशासन एवं अंचल प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है. बाजारवासियों के अनुसार सुबह से लेकर देर शाम तक सड़क के दोनों किनारों पर भारी वाहनों की लंबी कतार लगी रहती है. कई वाहन चालक सड़क पर ही लोडिंग-अनलोडिंग करने लगते हैं, जिससे सड़क संकरी हो जाती है और छोटे वाहनों के साथ-साथ पैदल राहगीरों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

स्कूल एवं कार्यालय खुलने और बंद होने के समय स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है. जाम के कारण छात्रों, अभिभावकों और कर्मचारियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

दुकानदारों का कहना है कि लगातार जाम की स्थिति रहने से ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित हो रही है. कई लोग बाजार आने से बचते हैं, जिससे कारोबार पर भी असर पड़ रहा है. वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार एंबुलेंस एवं अन्य जरूरी सेवाओं के वाहन भी जाम में फंस जाते हैं, जिससे आपात स्थिति में बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है.

लोगों ने आरोप लगाया कि सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े भारी वाहनों के खिलाफ प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. इससे वाहन चालकों का मनोबल बढ़ता जा रहा है. स्थानीय नागरिकों ने बाजार क्षेत्र में नो-पार्किंग व्यवस्था लागू करने तथा भारी वाहनों के ठहराव के लिए अलग स्थान निर्धारित करने की मांग की है.

बाजारवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते प्रशासन ने समस्या का समाधान नहीं किया तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है. लोगों ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर बाजार को जाम की समस्या से राहत दिलाने की मांग की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel