[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बक्सर बक्सर: शिव मंदिर स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय रुद्र यज्ञ संपन्न, शिव विवाह कथा सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु

बक्सर: शिव मंदिर स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय रुद्र यज्ञ संपन्न, शिव विवाह कथा सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु

0
बक्सर: शिव मंदिर स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय रुद्र यज्ञ संपन्न, शिव विवाह कथा सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
कथावचक प्रज्ञा पांडेय

Buxar News : (गिरीश कुमार द्विवेदी) बक्सर जिले के केसठ प्रखंड के रामपुर पंचायत स्थित खरपुरा गांव में शिव मंदिर के पांचवें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय रुद्र यज्ञ शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चारण, हवन-पूजन और भव्य भंडारे के साथ संपन्न हो गया. धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया.

तीन दिनों तक चला धार्मिक अनुष्ठान

आयोजन के दौरान प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, हवन और पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ. पूरे गांव का वातावरण शिवभक्ति और जयघोष से गूंजता रहा. श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति से आयोजन पूरी तरह भक्तिमय बना रहा.

प्रज्ञा पांडेय ने सुनाई भगवान शिव विवाह की कथा

प्रसिद्ध कथा वाचिका किशोरी प्रज्ञा पांडेय ने भगवान शिव विवाह की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया. उन्होंने अपने प्रवचन में कहा कि जहां मान-सम्मान नहीं हो, वहां नहीं जाना चाहिए. केवल माता-पिता, गुरु, स्वामी और सच्चे मित्र के यहां ही बिना निमंत्रण के जाना उचित है. उनके संगीतमय प्रवचन ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया.

भव्य भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान शिव से सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की.

Also Read : नालंदा में जनता दरबार में DM ने सुनीं 33 समस्याएं, भ्रष्टाचार और भूमि विवादों पर दिए सख्त निर्देश

Previous article शुरू हुई दानापुर-पुणे अमृत भारत एक्सप्रेस, कहां-कहां रुकेगी, जानें पूरा टाइम टेबल
Next article Deoghar: श्रावणी मेला में रेलवे स्टेशनों पर होगी टाइट सिक्योरिटी, भीड़ नियंत्रण के लिए होगा स्पेशल प्लान
Avatar Of Vivek Singh
Vivek Singh : विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है. इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel