[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना शुरू हुई दानापुर-पुणे अमृत भारत एक्सप्रेस, कहां-कहां रुकेगी, जानें पूरा टाइम टेबल

शुरू हुई दानापुर-पुणे अमृत भारत एक्सप्रेस, कहां-कहां रुकेगी, जानें पूरा टाइम टेबल

0
शुरू हुई दानापुर-पुणे अमृत भारत एक्सप्रेस, कहां-कहां रुकेगी, जानें पूरा टाइम टेबल
दानापुर-पुणे अमृत भारत एक्सप्रेस की सांकेतिक तस्वीर

Pune Danapur Amrit Bharat Express: रेल यात्रियों की भारी मांग को देखते हुए रेलवे ने बिहार और महाराष्ट्र के बीच एक नई रेल सेवा की शुरुआत की है. दानापुर और पुणे के बीच आज यानी 27 जून से गाड़ी संख्या 11431/11432 पुणे-दानापुर-पुणे अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन शुरू हो गया है. इस नई साप्ताहिक ट्रेन के चलने से बिहार से महाराष्ट्र आने-जाने वाले हजारों कामगारों, छात्रों और आम यात्रियों को सीधी और बेहद आरामदायक रेल कनेक्टिविटी मिलेगी.

इन रूटों से होकर गुजरेगी ट्रेन

पूर्व मध्य रेलवे के CPRO सरस्वती चन्द्र ने इस नई ट्रेन के रूट की डिटेल्ड जानकारी साझा की है. उन्होंने बताया कि यह ट्रेन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, जबलपुर, इटारसी और भुसावल के रास्ते चलाई जा रही है. यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए गए हैं. इसमें सफर को आरामदायक बनाने के लिए 8 स्लीपर कोच, आम जनता के लिए 7 जनरल कोच, खाने-पीने के लिए 1 पैंट्रीकार और 2 एसएलआरडी कोच शामिल किए गए हैं.

पुणे से दानापुर जाने वाली ट्रेन का पूरा टाइम टेबल

रेलवे द्वारा जारी टाइम टेबल के मुताबिक, गाड़ी संख्या 11431 पुणे-दानापुर अमृत भारत एक्सप्रेस आज 27 जून को अपने तय समय दोपहर 3:25 बजे पुणे स्टेशन से निकलेगी. इसके बाद यह ट्रेन भुसावल, जबलपुर और प्रयागराज छिवकी जैसे स्टेशनों से होते हुए अगले दिन यानी रविवार को रात 9:43 बजे डीडीयू जंक्शन पहुंचेगी. इसके बाद रात 10:50 बजे बक्सर और रात 11:38 बजे आरा स्टेशन होते हुए सोमवार को रात 1:30 बजे दानापुर स्टेशन पर अपना सफर समाप्त करेगी.

वापसी में दानापुर से पुणे का शेड्यूल

वापसी में गाड़ी संख्या 11432 दानापुर-पुणे अमृत भारत एक्सप्रेस 29 जून से रेगुलर चलेगी. यह ट्रेन हर सोमवार को सुबह 3:30 बजे दानापुर स्टेशन से खुलेगी. दानापुर से निकलने के बाद यह सुबह 3:56 बजे आरा, सुबह 4:50 बजे बक्सर और सुबह 7:15 बजे डीडीयू जंक्शन पहुंचेगी. इसके बाद रूट के दूसरे सभी प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन यानी मंगलवार को सुबह 11:05 बजे पुणे स्टेशन पहुंचेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बिहार के इन जिलों के लोगों को होगा फायदा

इस नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन के शुरू होने से सबसे ज्यादा फायदा उत्तर और मध्य बिहार के यात्रियों को मिलेगा. दानापुर, आरा, बक्सर और इसके आसपास के जिलों में रहने वाले लोगों को अब पुणे और महाराष्ट्र के अन्य शहरों तक जाने के लिए दूसरी ट्रेनों में लंबी वेटिंग का सामना नहीं करना पड़ेगा. इस सीधी और किफायती रेल सेवा के शुरू होने से यात्रियों का समय भी बचेगा और उनका सफर भी काफी आसान हो जाएगा.

इसे भी पढ़ें:  28 जून से 1 जुलाई तक कैसा रहेगा बिहार का मौसम? भारी बारिश और वज्रपात का डबल अलर्ट

Previous article नॉर्वे को फ्रांस से मिली करारी हार, 10 बदलाव और हालैंड को मौका नहीं देने पर उठे सवाल
Next article बक्सर: शिव मंदिर स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय रुद्र यज्ञ संपन्न, शिव विवाह कथा सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel