[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर Deoghar: श्रावणी मेला में रेलवे स्टेशनों पर होगी टाइट सिक्योरिटी, भीड़ नियंत्रण के लिए होगा स्पेशल प्लान

Deoghar: श्रावणी मेला में रेलवे स्टेशनों पर होगी टाइट सिक्योरिटी, भीड़ नियंत्रण के लिए होगा स्पेशल प्लान

0
Deoghar: श्रावणी मेला में रेलवे स्टेशनों पर होगी टाइट सिक्योरिटी, भीड़ नियंत्रण के लिए होगा स्पेशल प्लान
बैठक करते देवघर डीसी सौरभ कुमार भुवानिया

संजीत मंडल
Deoghar: राजकीय श्रावणी मेला 2026 को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने को लेकर शनिवार को समाहरणालय में डीसी सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई. बैठक में जसीडीह जंक्शन, देवघर रेलवे स्टेशन और बैद्यनाथधाम रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा, यातायात प्रबंधन तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी.

भीड़ नियंत्रण के लिए तैयार होगा क्राउड मैनेजमेंट प्लान

डीसी ने रेलवे और जिला प्रशासन के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि मेले के दौरान संभावित भीड़ को देखते हुए सभी प्रमुख स्टेशनों के लिए विशेष क्राउड मैनेजमेंट प्लान तैयार किया जाये. भगदड़ जैसी किसी भी अप्रिय स्थिति से बचाव के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की जायेगी. साथ ही सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से चौबीसों घंटे निगरानी रखी जायेगी.

टिकट काउंटर बढ़ेंगे, स्पेशल ट्रेनें भी चलेंगी

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डीसी ने टिकट काउंटरों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले शिवभक्तों की सुविधा के लिए रेलवे के सहयोग से अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें भी चलायी जायेंगी. इससे यात्रियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी और भीड़ का दबाव कम होगा.

स्टेशनों पर पेयजल, शेड और मेडिकल कैंप की व्यवस्था

बैठक में स्टेशनों पर यात्रियों के ठहरने के लिए पर्याप्त शेड, निर्बाध बिजली आपूर्ति, स्वच्छ पेयजल और शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर 24 घंटे संचालित मेडिकल कैंप स्थापित किये जायेंगे, जहां चिकित्सक और आवश्यक दवाएं उपलब्ध रहेंगी. बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के मार्गदर्शन के लिए सूचना-सह-सहायता केंद्र भी सक्रिय रहेंगे.

समय सीमा के भीतर पूरी हो सभी तैयारियां

समीक्षा के अंत में डीसी ने सभी संबंधित विभागों और कार्यदायी एजेंसियों को निर्देश दिया कि मेले की शुरुआत से पहले सभी बुनियादी तैयारियां हर हाल में पूरी कर ली जायें. उन्होंने कहा कि बाबा नगरी आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी स्तर पर असुविधा नहीं होनी चाहिए और इसे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित किया जाये.

बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त सुलोचना मीना, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, आसनसोल मंडल के वरीय अधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जसीडीह जंक्शन, देवघर एवं बैद्यनाथधाम स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक, आरपीएफ इंस्पेक्टर, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें…

जिला मुख्यालय जाने की जरूरत नहीं, देवघर में 1 जुलाई से सभी प्रखंडों में लगेगा ड्राइविंग लाइसेंस कैंप

Deoghar: मोहनपुर में ताजिया जुलूस के दौरान हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आए 9 लोग, मची अफरा-तफरी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel