[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बिहारशरीफ वीक्षण कार्य में योगदान नहीं करने वाले से स्पष्टीकरण

वीक्षण कार्य में योगदान नहीं करने वाले से स्पष्टीकरण

0
वीक्षण कार्य में योगदान नहीं करने वाले से स्पष्टीकरण

बिहारशरीफ. इंटरमीडिएट की सैद्धांतिक परीक्षा 2026 में जिले के सरकारी विद्यालयों के लगभग 2633 शिक्षकों को वीक्षण कार्य के लिए प्रतिनियुक्ति की गई थी. इन सभी शिक्षकों को परीक्षा के एक दिन पूर्व 1 फरवरी को ही अपने निर्धारित परीक्षा केदो पर योगदान देने का निर्देश दिया गया था. लेकिन जिले के विभिन्न प्रखंडों के 28 शिक्षकों के द्वारा वीक्षण कार्य में योगदान नहीं किया गया है. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी आनंद विजय के द्वारा ऐसे सभी शिक्षकों की सूची जारी कर उन्हें प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के माध्यम से 24 घंटे के भीतर अपना स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी के इस कार्रवाई से जिले के शिक्षकों में हड़कंप मच गया है. उन्होंने बताया कि शिक्षकों का यह कृत वरीय पदाधिकारी के आदेशों की अवहेलना एवं बिहार विद्यालय परीक्षा समिति अधिनियम 1981 की धारा 9 का स्पष्ट उल्लंघन है. अक्सर कई शिक्षक विभिन्न प्रकार के बहाने बनाकर वीक्षण कार्य से बचने का रास्ता ढूंढते हैं. ऐसे में संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं देने पर इन शिक्षकों पर कार्रवाई हो सकती है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel