[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई पंचायत सरकार भवन निर्माण में अनियमितता, रोका काम

पंचायत सरकार भवन निर्माण में अनियमितता, रोका काम

0
पंचायत सरकार भवन निर्माण में अनियमितता, रोका काम

बरहट . लंबे अरसे के वाद बरहट पंचायत स्थित विद्युत आपूर्ति शाखा के समीप बन रहा पंचायत सरकार भवन अब विकास की पहचान बनने के बजाय भ्रष्टाचार और लापरवाही का प्रतीक बन गया.करोड़ों रुपये की राशि से तैयार हो रहे इस बहुप्रतीक्षित भवन के निर्माण कार्य में भारी अनियमितता सामने आयी है. जिसका भवन अवर प्रमंडल के सहायक अभियंता संख्या 2 द्वारा किये गये औचक निरीक्षण में निर्माण की पोल खुल गयी. इसके बाद संवेदक को पत्रांक संख्या 25 के तहत कड़ी चेतावनी जारी करते हुए तत्काल प्रभाव से काम पर रोक लगा दी गयी है. पदाधिकारियों के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि निर्माण कार्य पूरी तरह मानकों को ताक पर रखकर कराया जा रहा है. ईंट, बालू और सीमेंट का अनुपात मनमाने ढंग से मिलाया जा रहा था. जिससे भवन की मजबूती पर गंभीर सवाल खड़े हो गये हैं. इतना ही नहीं मौके पर योजना बोर्ड तक नहीं लगाया गया था, न ही साइड ऑर्डर बुक और लैब की कोई व्यवस्था थी. हैरानी की बात यह रही कि कार्यस्थल पर कोई भी जिम्मेदार इंजीनियर मौजूद नहीं था. जिससे साफ जाहिर होता है कि निर्माण कार्य बिना तकनीकी निगरानी के चल रहा था. वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने बताया की संवेदक को कई बार बेहतर और मानक अनुरूप निर्माण कराने की बात कही गयी. लेकिन उसने हर बार अनसुना कर दिया. लोगों का कहना है कि घटिया सामग्री का खुलेआम इस्तेमाल किया जा रहा था और शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही थी. अब जब प्रशासन ने कार्रवाई की है तो ग्रामीणों में उम्मीद जगी है.

क्या कहते हैं पदाधिकारी

इस संबंध में भवन निर्माण विभाग के सहायक अभियंता श्री राम द्वारा ने बताया कि मामले की जांच में कार्यस्थल पर त्रुटियां पायी गयी. इस मामले में संवेदक को लिखित सूचना दी गयी कि सारी त्रुटियां दूर कर विभाग को अवगत कराएं. पुनः निरीक्षण के पश्चात त्रुटियां निराकरण एवं कार्य संतोषजनक पाये जाने के उपरांत ही कार्य शुरू करने का आदेश दिया जा सकता है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel