[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया मंदिर में शादी कर अश्लील फोटो किया वायरल

मंदिर में शादी कर अश्लील फोटो किया वायरल

0
मंदिर में शादी कर अश्लील फोटो किया वायरल
मौसम का सांकेति

पहले फंसाया, फिर किया यौन शोषण महिला थाने में पहुंच युवती ने सुनायी आपबीती मुख्य संवाददाता, गया जी. एक युवती को अपने झांसे में लेकर पंचानपुर इलाके के रहने वाले एक युवक ने फंसाया. कई वर्षों तक शादी करने की बातें में बहला कर यौन शोषण करता रहा. जब मामला थाना पुलिस पर पहुंचा, तो फिर मंदिर में शादी करने की नौटंकी की. फिर दिखाया अपना रूप और युवती का अश्लील फोटो वायरल कर दिया. यह वाक्या है परैया इलाके की रहने वाली एक युवती का, जिसे पंचानपुर इलाके के रहने वाले सागर कुमार नाम युवक ने ऐसे धोखे में फंसाया कि 2017 से लेकर जनवरी 2026 तक उसके चक्कर में फंसी रही, जब उसने युवती का अश्लील फोटो वायरल किया, तो अपने प्रेमी की हरकतों से बाज आकर युवती ने महिला थाने की शरण ली और आपबीती घटना सुनायी. इस घटना को पुलिस के वरीय अधिकारियों ने गंभीरता से लिया और युवती की हर शिकायत पर बारीकियों से जांच की. तब महिला पुलिस टीम पूरी तरह से आश्वस्त हो गयी कि युवक ने युवती को धोखा दिया और उसका अश्लील फोटो युवती के परिजनों व सोशल मीडिया पर वायरल किया, तो महिला पुलिस टीम एक्टिव हुई और युवक की गिरफ्तारी को लेकर पंचानपुर बाजार स्थित आरोपित युवक के ठिकाने पर छापेमारी की. हालांकि, पुलिस के सख्त रवैये को देखते हुए आरोपित युवक के परिजनों ने घर का दरवाजा नहीं खोला. इसके बावजूद महिला पुलिस टीम ने पड़ाेसी के घर का सहारा लिया और उसके छत पर चढ़ कर आरोपित युवक को गिरफ्तार किया. क्या कहते हैं थानेदार इस संबंध में सोमवार को महिला थानाध्यक्ष खुशबु कुमारी ने बताया कि यह मामला 2017 से ही जुड़ा है. बाद में मामला थाना पुलिस के पास पहुंचा, तो 2023 में युवक ने युवती के साथ मंदिर में शादी भी कर ली थी. लेकिन, शादी करने के बाद भी युवक ने युवती को छोड़ दिया और उसका अश्लील फोटो वायरल करने लगा. तब युवती टूट गयी और थाने की शरण ली. पीड़िता की शिकायत की हर बिंदुओं पर छानबीन की गयी. प्रथम दृष्टया सागर कुमार नामक युवक आरोपित पाया गया. उसे पंचानपुर बाजार से गिरफ्तार किया गया और कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel