[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर Bhagalpur News : भागलपुर से अजमेर के बीच चलने वाली ट्रेन दो दिनों के लिए रहेगी रद्द

Bhagalpur News : भागलपुर से अजमेर के बीच चलने वाली ट्रेन दो दिनों के लिए रहेगी रद्द

0
Bhagalpur News : भागलपुर से अजमेर के बीच चलने वाली ट्रेन दो दिनों के लिए रहेगी रद्द

मध्यप्रदेश में बीना रेल बाइपास केबिन के पास मालखेड़ी व महादेवखेड़ी स्टेशन के बीच दोहरीकरण के लिए नन इंटरलॉकिंग कार्यों के चलते भागलपुर से अजमेर के बीच चलने वाली ट्रेन दो दिन दोनों दिशाओं में निरस्त रहेगी. ट्रेन नंबर 13423 साप्ताहिक एक्सप्रेस 27 जून व 4 जुलाई और ट्रेन नंबर 13424 साप्ताहिक एक्सप्रेस 29 जून व 6 जुलाई को निरस्त की गयी है. ट्रेन में आरक्षण कराने वाले यात्रियों का पूरा किराया वापस होगा.

विक्रमशिला एक्सप्रेस में अब स्लीपर के सात कोच ही होंगे

विक्रमशिला एक्सप्रेस में जनरल कोच में यात्रियों को होने वाली समस्या को देखते हुए अब मुख्यालय के आदेश पर और दो जीएस कोच लगाये जायेंगे. इससे अब ट्रेन में जनरल कोच की संख्या चार हो जायेगी. 18 अक्तूबर को भागलपुर से चार जीएस कोच के साथ खुलेगी, जबकि 19 अक्तूबर को आनंद विहार टर्मिनल से भी चार जनरल कोच के साथ ट्रेन खुलेगी. वहीं, दो जनरल कोच जोड़ने के लिए दो स्लीपर कोच एस-8 व एस-9 को हटाया जायेगा. अभी तक स्लीपर कोच की संख्या नौ थी, जो 18 व 19 अक्तूबर से सात हो जायेगी.

आरपीएफ ने बच्चे को चाइल्ड लाइन सौंपा

आरपीएफ पोस्ट भागलपुर की गश्ती टीम को शुक्रवार को एक नंबर प्लेटफॉर्म पर अकेला घूम रहा बच्चा मिला. बच्चे ने पिता का नाम अजय मंडल निवासी-काली स्थान इसाकचक, थाना-इसाकचक, जिला-भागलपुर बताया है. बच्चे की देखभाल व सुरक्षा के लिए उसे रेलवे चाइल्ड लाइन भागलपुर को सौंप दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel