[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना रूपौली विस उपचुनाव में जदयू ने कलाधर मंडल को बनाया उम्मीदवार

रूपौली विस उपचुनाव में जदयू ने कलाधर मंडल को बनाया उम्मीदवार

0
रूपौली विस उपचुनाव में जदयू ने कलाधर मंडल को बनाया उम्मीदवार

संवाददाता, पटना जदयू ने रुपौली विधानसभा सीट से उपचुनाव के लिए कलाधर प्रसाद मंडल को उम्मीदवार बनाया है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने शुक्रवार को प्रदेश मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में इसकी विधिवत घोषणा की. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी के सर्वमान्य नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रुपौली की सेवा के लिए सच्चे सेवक को उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया है. कलाधर प्रसाद मंडल समाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता के तौर पर लंबे समय से अपने क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे उपचुनाव जीतकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों को धरातल पर उतारने का काम करेंगे. इस उपचुनाव में एनडीए पूरी मजबूती से लड़ेगा. इस दौरान मंत्री लेशी सिंह, पूर्णिया से पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा, विधान पार्षद संजय सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद ललन सर्राफ सहित अन्य नेता मौजूद रहे. उम्मीदवारी की घोषणा होने पर कलाधार मंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भरोसे पर उतरने का दावा किया. उन्होंने कहा कि वे जनता से जुड़े रहे हैं. वे धरातल से जुड़े नेता हैं. नीतीश कुमार के भरोसे को पूरा करते हुए वे उप चुनाव में जदयू की जीत सुनिश्चित करेंगे. उन्होंने बीमा भारती पर हमला बोलते हुए कहा कि सीएम नीतीश ने दो बार बीमा को मंत्री बनाया और तीन बार विधायक बनाया, लेकिन उन्होंने जदयू से धोखा किया. लोकसभा चुनाव में इसका बड़ा खामियाजा बीमा को भुगतना पड़ा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel