[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो रक्त का विकल्प रक्त के अलावा कुछ नहीं : सीएस

रक्त का विकल्प रक्त के अलावा कुछ नहीं : सीएस

0
रक्त का विकल्प रक्त के अलावा कुछ नहीं : सीएस

संवाददाता, बोकारो.

कैंप दो सदर अस्पताल स्थित ब्लड सेंटर में शुक्रवार को वर्ल्ड ब्लड डोनर डे का आयोजन किया गया. उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ दिनेश कुमार, सदर उपाधीक्षक डॉ अरविंद कुमार व ब्लड सेंटर प्रभारी डॉ मैथिली ठाकुर ने संयुक्त रूप से किया. शुरुआत सदर डीएस डॉ अरविंद ने रक्तदान से किया. सीएस डॉ दिनेश ने कहा : रक्त का विकल्प रक्त के अलावा कुछ नहीं हो सकता है. एक यूनिट रक्तदान से तीन व्यक्तियों की जान बचायी जा सकती है. युवाओं को रक्तदान शिविर में आगे बढ़कर हिस्सा लेने की जरूरत है. आपकी मानवता लोगों की जान बचा सकती है.

सदर डीएस डॉ अरविंद ने कहा :

थैलिसिमिया पीड़ित बच्चों को आपकी सबसे अधिक जरूरत है. उन्हें हर माह ब्लड की जरूरत पड़ती है. रक्त के अभाव में दूर दराज से बच्चों को लेकर अभिभावक सदर अस्पताल आते है. उम्मीद रहती है कि उनके बच्चे को ब्लड उपलब्ध होगा. मानवीय संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए रक्तदान का संकल्प है. आज हर व्यक्ति किसी न किसी रूप में रक्त की जरूरतों से जूझ रहा है. आगे बढ़ें और रक्तदान करें.

सेंटर लैब तकनीशियन धनंजय कुमार ने किया 37 वां रक्तदान :

रक्तदान दिवस पर सेंटर के लैब तकनीशियन धनंजय कुमार ने 37 वां रक्तदान किया. कहा : रक्त समाज के हर वर्ग की जरूरत है. उनका रक्त जरूरतमंद को समर्पित है. सभी रक्तदाओं को प्रमाण पत्र देकर सीएस डॉ दिनेश व डीएस डॉ अरविंद ने सम्मानित किया. मौके पर स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel