[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर Bhagalpur news मैट्रिक परीक्षा में जाम से बचाने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान

Bhagalpur news मैट्रिक परीक्षा में जाम से बचाने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान

0

नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार ने सोमवार को प्रेसवार्ता में बताया कि 17 फरवरी मंगलवार से शुरू हो रही मैट्रिक परीक्षा को लेकर प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था की तैयारी पूरी कर ली है. नवगछिया में कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. प्रत्येक सेंटर पर पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है.सभी परीक्षा केंद्रों को टैग करते हुए फ्लाइंग स्क्वॉड गठित किये गये हैं, जिनमें पुलिस पदाधिकारी और मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे. सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले और समाप्ति के दो घंटे बाद तक क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रह कर व्यवस्था का जायजा लें. परीक्षार्थियों को जाम से बचाने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है. शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी, ताकि परीक्षा देने आने-जाने वाले छात्रों को किसी प्रकार की बाधा न हो. ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए एनएच-31 और विक्रमशिला पुल पहुंच पथ पर विशेष निगरानी रहेगी. ट्रैफिक डीएसपी और ट्रैफिक थाना प्रभारी स्वयं पेट्रोलिंग करेंगे, जिससे भागलपुर आने-जाने वाले परीक्षार्थियों को परेशानी न हो. जाह्नवी चौक टीओपी को अलर्ट मोड में रखा गया है.

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि पुल या सड़क पर किसी वाहन के खराब होने से जाम की स्थिति बनती है, तो परीक्षा देने जा रहे छात्रों के वाहनों चाहे बस, ऑटो, टेंपो, दोपहिया या चारपहिया को प्राथमिकता के आधार पर तुरंत आगे बढ़ाया जायेगा. प्रशासन ने अभिभावकों और नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि परीक्षा अवधि के दौरान अनावश्यक भीड़ और वाहनों की आवाजाही से बचें, ताकि परीक्षार्थियों को शांत और सुरक्षित वातावरण मिल सके.

विक्रमशिला महोत्सव को लेकर बैठक

कहलगांव प्रखंड के अंतिचक पंचायत स्थित ऐतिहासिक विक्रमशिला की धरती पर आयोजित विक्रमशिला महोत्सव 2026 के सफल आयोजन के लिए अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण चंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में अधिकारियों की टीम ने स्थानीय कलाकारों को अधिक से अधिक भाग लेने की बात को लेकर कलाकारों के चयन के लिए 26 व 27 फरवरी को सुजाता प्रेक्षागृह, एनटीपीसी कहलगांव में ऑडिशन आयोजित करने के संबंध में तिथि की घोषणा की. इसको लेकर व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करने का निर्णय लिया गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel