[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर Bhagalpur news प्रधानाध्यापिका ने महिला थाना में आवेदन दे सुरक्षा की गुहार लगायी

Bhagalpur news प्रधानाध्यापिका ने महिला थाना में आवेदन दे सुरक्षा की गुहार लगायी

0

नवगछिया प्रखंड के मवि घुसकी टोला की प्रधानाध्यापिका पिंकी प्रियंका ने नवगछिया महिला थाना में आवेदन देकर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगायी है. प्रधानाध्यापिका के आवेदन के अनुसार विद्यालय की विशिष्ट शिक्षिका कुमारी रेखा है. शिक्षिका के पुत्र रितेश यादव बराबर मेरे विद्यालय आकर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाता है. रितेश यादव अनाधिकृत रूप से विद्यालय में घुस कर वीडियो बनाता रहता है. इससे अन्य सभी महिला शिक्षिका असहज महसूस करती है. 14 फरवरी को चार बजे विद्यालय के परिसर में छुट्टी के समय मां बेटा ने बहुत ही गंदा-गदा अशोभनीय अमर्यादित रूप से गाली गलौज करने लगे. कुमारी रेखा कुमारी ने वरीय पदाधिकारी से मेरी चमड़ी उघाड़ने की धमकी दी. रितेश यादव ने पूर्व में भी मुझे आने जाने के क्रम में रोकने एवं वीडियो बनाता था. महिला शिक्षिका व उसके पुत्र से मेरी सुरक्षा सुनिश्चित किया जाए. प्रधानाध्यापिका ने शिक्षिका कुमारी रेखा कुमारी से स्पष्टीकरण पूछते हुए आवेदन बीइआ व डीईओ को भेजा है. इस घटना को लेकर बीईओ ने स्कूल पहुंच कर जायजा लिया. प्रधानाध्यापिका व शिक्षिका से मिलजुल कर शिक्षण कार्य करने को कहा. शिक्षिका रेखा कुमारी कहती हैं कि प्रधानाध्यापिका पिंकी प्रियंका विलंब से आती है. इसको लेकर मेरा पुत्र वीडियो बनाया है. इसकी शिकायत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से की है. इसी को लेकर प्रधानाध्यापिका अनर्गल आरोप लगा रही हैं. बीईओ जितेंद्र कुमार ने कहा कि विद्यालय बंद होने के पश्चात कुर्सी रखवाने के लेकर विवाद है. शिक्षिका रेखा कुमारी का पुत्र का विद्यालय में वीडियो बनाना सही नहीं है. प्रधानाध्यापिका ने स्पष्टीकरण पूछा है. स्पष्टीकरण मिलने के पश्चात आगे की कार्रवाई की जायेगी.

बात नहीं मानी, तो ग्रामीण करेंगे धरना प्रदर्शन

कहलगांव एनटीपीसी के ऐश डाईक के निकटवर्ती गांवों के ग्रामीणों ने ऐश डाईक में सोमवार को बैठक कर उनकी मांगे नहीं माने जाने पर 23 फरवरी से आंदोलन करने का निर्णय लिया है. ग्रामीणों की प्रमुख मांगों में ऐश डाईक से उड़ती राख से ग्रामीणों व पशुओं में फैल रही बीमारियों, फसलों पर प्रभाव व नाला की चौड़ाई कम करने से बाढ़ के उपरांत खेतों में लंबे समय तक पानी जमा रहना है. ग्रामीणों ने एनटीपीसी के परियोजना प्रमुख को पत्र में कहा है कि एनटीपीसी न तो ग्रामीणों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाता है .प्रदूषण नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए आम जनता को तंग तबाह कर रहा है. बैठक में सुरेश प्रसाद सिंह, गंगाधर यादव, शम्स आलम, कृष्णकांत सिंह, अरूण कुमार शुक्ला, सैयद हारुण रशिद, विवेकानंद सिंह, अभिमन्यु सिंह, सुरेन्द्र मंडल सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel