[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में शुरू हुआ 40 घंटे का ड्रोन बूटकैंप, छात्रों को मिलेगी Future Technology की ट्रेनिंग

भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में शुरू हुआ 40 घंटे का ड्रोन बूटकैंप, छात्रों को मिलेगी Future Technology की ट्रेनिंग

0
भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में शुरू हुआ 40 घंटे का ड्रोन बूटकैंप, छात्रों को मिलेगी Future Technology की ट्रेनिंग
कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजू तुगनायत

भागलपुर से पिंटू प्रणव की रिपोर्ट

Drone Bootcamp Bhagalpur: भागलपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (बीसीई) में ड्रोन तकनीक सीखने का सुनहरा अवसर शुरू हो गया है. यांत्रिक अभियंत्रण विभाग की ओर से सी-डैक (C-DAC), पटना के सहयोग से 40 घंटे के छह दिवसीय ड्रोन बूटकैंप का शुभारंभ सोमवार को किया गया. 11 जुलाई 2026 तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यार्थियों को ड्रोन तकनीक के सैद्धांतिक और व्यावहारिक दोनों पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को आधुनिक तकनीकों में दक्ष बनाकर भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए तैयार करना है.

ड्रोन तकनीक को बताया भविष्य की सबसे अहम जरूरत

Untitled Design 27 2
भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में शुरू हुआ 40 घंटे का ड्रोन बूटकैंप, छात्रों को मिलेगी future technology की ट्रेनिंग 3

बूटकैंप का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजू तुगनायत ने किया. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ड्रोन तकनीक का उपयोग कृषि, रक्षा, आपदा प्रबंधन, सर्वेक्षण, निगरानी और औद्योगिक क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहा है. उन्होंने विद्यार्थियों से इस प्रशिक्षण का पूरा लाभ उठाने और तकनीकी दक्षता हासिल कर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया.

उद्योग की जरूरतों के अनुरूप तैयार होंगे विद्यार्थी

मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ. शिव रंजन कुमार ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्रों के तकनीकी कौशल को मजबूत करने के साथ-साथ उन्हें उद्योग की वर्तमान और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करते हैं. उन्होंने कहा कि ड्रोन तकनीक रोजगार, स्टार्टअप और नवाचार के क्षेत्र में युवाओं के लिए नई संभावनाएं खोल रही है.

2030 तक भारत को ड्रोन हब बनाने का लक्ष्य

सी-डैक, पटना के निदेशक अभिनव दीक्षित ने बताया कि यह बूटकैंप इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को ड्रोन तकनीक के विभिन्न आयामों से परिचित कराना और उन्हें आधुनिक तकनीकों में दक्ष बनाना है, ताकि वर्ष 2030 तक भारत ड्रोन तकनीक के क्षेत्र में वैश्विक केंद्र के रूप में अपनी मजबूत पहचान बना सके.

थ्योरी के साथ मिलेगा प्रैक्टिकल प्रशिक्षण

Drone Bootcamp Bhagalpur: छह दिनों तक चलने वाले इस बूटकैंप में विद्यार्थियों को ड्रोन की संरचना, डिजाइन, असेंबली, उड़ान नियंत्रण प्रणाली, सेंसर, सुरक्षा मानकों, ड्रोन संचालन और विभिन्न क्षेत्रों में इसके उपयोग की जानकारी दी जाएगी. साथ ही विशेषज्ञों की देखरेख में व्यावहारिक प्रशिक्षण भी कराया जाएगा, जिससे छात्र वास्तविक परिस्थितियों में ड्रोन तकनीक को समझ सकें.इस बूटकैंप का समन्वयन मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. संगीता और सहायक प्राध्यापक प्रो. जनमेजय कुमार कर रहे हैं. कार्यक्रम में महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के शिक्षक, अधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.

ALSO READ: भागलपुर में 20 डॉक्टर वर्षों से ‘गायब’, विभाग नहीं लगा सका पता, मरीजों पर बढ़ा इलाज का संकट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel