[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मोतिहारी बिजली व्यवस्था सुधार पर विधायक ने दिए सख्त निर्देश, जर्जर तार और ट्रांसफॉर्मर बदलने पर जोर

बिजली व्यवस्था सुधार पर विधायक ने दिए सख्त निर्देश, जर्जर तार और ट्रांसफॉर्मर बदलने पर जोर

0
बिजली व्यवस्था सुधार पर विधायक ने दिए सख्त निर्देश, जर्जर तार और ट्रांसफॉर्मर बदलने पर जोर
ठक में मौजूद विधायक कृष्णनंदन पासवान, अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि

मोतिहारी के तुरकौलिया से आफताब आलम की रिपोर्ट

Motihari Electricity News: तुरकौलिया प्रखंड कार्यालय के सभागार में सोमवार को प्रखंड स्तरीय विद्युत समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता हरसिद्धि विधायक सह पूर्व मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने की. बैठक में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और विद्युत विभाग के कर्मियों ने भाग लेकर क्षेत्र की बिजली व्यवस्था की समीक्षा की.

बिजली से जुड़ी समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

बैठक में निर्बाध विद्युत आपूर्ति, जर्जर तारों के प्रतिस्थापन, खराब ट्रांसफॉर्मरों को शीघ्र बदलने, लो-वोल्टेज की समस्या, नए बिजली कनेक्शन तथा लंबित शिकायतों के त्वरित निष्पादन पर विस्तार से चर्चा की गई. जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न पंचायतों में बार-बार होने वाली बिजली कटौती और तकनीकी खराबियों का मुद्दा उठाते हुए शीघ्र समाधान की मांग की.

विभाग ने सुधार का दिया भरोसा

विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. जहां आवश्यकता होगी वहां नए ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे तथा जर्जर तारों को चरणबद्ध तरीके से बदला जाएगा. अधिकारियों ने लोगों से समय पर बिजली बिल भुगतान करने और बिजली चोरी रोकने में सहयोग की अपील की.

विधायक बोले- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

हरसिद्धि विधायक कृष्णनंदन पासवान ने कहा कि सरकार बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है. उन्होंने बताया कि प्रखंड स्तरीय विद्युत समिति की बैठक प्रत्येक तीन माह पर आयोजित की जाएगी. जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों की बिजली संबंधी समस्याओं को समिति के समक्ष रखेंगे और उनका शीघ्र समाधान कराया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिजली व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

बैठक के अंत में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुचारु एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर सहमति बनी. मौके पर विद्युत एसडीओ राजीव रंजन सहाय, बीडीओ संतोष राज, कनीय विद्युत अभियंता शशिकांत कुमार, दीपक शर्मा, राजकिशोर कुशवाहा, वीरेंद्र कुशवाहा, मुखिया विनय कुमार, विनोद सिंह, अशरफ आलम, पंचायत समिति सदस्य ईद मोहम्मद, चन्देश्वर पासवान, रजनीश यादव, अशोक यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: 48 घंटे में पुलिस का बड़ा कमाल! चोरी की स्कॉर्पियो मधुबनी से बरामद, चोरों की तलाश जारी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel