[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका अवैध बालू खनन रोकने पहुंची धोरैया पुलिस पर हमला, एसआई समेत कई पुलिसकर्मी घायल,नौ नामजद

अवैध बालू खनन रोकने पहुंची धोरैया पुलिस पर हमला, एसआई समेत कई पुलिसकर्मी घायल,नौ नामजद

0
अवैध बालू खनन रोकने पहुंची धोरैया पुलिस पर हमला, एसआई समेत कई पुलिसकर्मी घायल,नौ नामजद
धोरैया थाना

धोरैया ( बांका) से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट

Police Attack : बांका जिले के धोरैया थाना क्षेत्र स्थित पसहाना बालू घाट पर अवैध बालू उठाव की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर कथित बालू माफियाओं ने हमला कर दिया. इस दौरान धोरैया थाना के अवर निरीक्षक प्रदीप कुमार चौधरी सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. मामले में झारखंड के गोड्डा जिले के नौ लोगों को नामजद करते हुए धोरैया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

अवैध बालू उठाव की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

पुलिस के अनुसार सूचना मिलने पर अवर निरीक्षक प्रदीप कुमार चौधरी, अवर निरीक्षक सूरज कुमार वैभव, सतीश कुमार एवं अन्य पुलिसकर्मी पसहाना बालू घाट पहुंचे. वहां 30 से 40 ट्रैक्टर बिहार की सीमा में घुसकर कथित रूप से अवैध बालू खनन करते मिले. पुलिस को देखते ही चालक ट्रैक्टर छोड़कर भागने लगे. इस दौरान पुलिस ने एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया.

ट्रैक्टर छुड़ाने पहुंचे दर्जनों लोग, पुलिस पर हमला

एफआईआर के अनुसार ट्रैक्टर पकड़े जाने के बाद कुछ लोगों ने अपने साथियों को बुला लिया. इसके बाद बड़ी संख्या में लोग लाठी-डंडा, ईंट और पत्थर लेकर मौके पर पहुंचे और पुलिस टीम पर हमला कर दिया. हमले में अवर निरीक्षक प्रदीप कुमार चौधरी के सिर पर गंभीर चोट लगी. पुलिसकर्मियों पर ईंट-पत्थर भी फेंके गए और ट्रैक्टर छुड़ाकर आरोपी झारखंड की ओर भाग निकले.

घायलों का अस्पताल में कराया गया इलाज

हमले के बाद घायल पुलिसकर्मियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, धोरैया में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया गया. घटना के बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

झारखंड के नौ लोगों पर दर्ज हुई प्राथमिकी

Police Attack : अवर निरीक्षक प्रदीप कुमार चौधरी के बयान पर गोड्डा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सौर पचीसा गांव निवासी नगल मंडल, चंदन यादव, प्रदीप यादव, सुबोध यादव, संजय यादव, चंद्रशेखर यादव, मुन्ना मंडल, धोनी यादव और मिशु खान सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

धोरैया थानाध्यक्ष ने बताया कि झारखंड की ओर से ट्रैक्टरों के माध्यम से बिहार की सीमा में प्रवेश कर गेरुआ नदी से अवैध बालू खनन किए जाने की शिकायतें पहले भी मिलती रही हैं. दर्ज प्राथमिकी के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

ALSO READ: बांका सदर अस्पताल में आज 17 डॉक्टर संभालेंगे मरीजों की जिम्मेदारी, जानिए किस विभाग में कौन रहेगा तैनात

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel