[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile और दमदार होकर आ रही Toyota Hilux, ADAS और 360-डिग्री कैमरा के साथ पहले से ज्यादा हाईटेक होगा केबिन

और दमदार होकर आ रही Toyota Hilux, ADAS और 360-डिग्री कैमरा के साथ पहले से ज्यादा हाईटेक होगा केबिन

0
और दमदार होकर आ रही Toyota Hilux, ADAS और 360-डिग्री कैमरा के साथ पहले से ज्यादा हाईटेक होगा केबिन
Toyota Hilux / Image: Toyota

अगर आपको दमदार रोड प्रेजेंस, ऑफ-रोड क्षमता और पिकअप ट्रक की प्रैक्टिकैलिटी पसंद है, तो नई जेनरेशन Toyota Hilux आपको पसंद आ सकती है. Toyota भारत में 28 जुलाई 2026 को नई Hilux लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. नौवीं जेनरेशन के मॉडल में डिजाइन से लेकर केबिन तक कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. हालांकि, इसके दमदार 2.8-लीटर डीजल इंजन को आगे भी जारी रखने की उम्मीद है. नई Hilux का ओवरऑल बॉडी शेप मौजूदा मॉडल जैसा रह सकता है, लेकिन इसे फ्रेश लुक देने के लिए एक्सटीरियर में कई बदलाव किए जाने की उम्मीद है. केबिन में बड़ी स्क्रीन, ADAS, 360-डिग्री कैमरा और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे मॉडर्न और एडवांस्ड फीचर्स मिल सकते हैं. आइए जानते हैं नई Hilux में क्या-क्या खास मिलने की उम्मीद है.

पहले से ज्यादा दमदार हो सकता है लुक

नई Toyota Hilux के ओवरऑल डिजाइन में बहुत बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है, लेकिन इसके फ्रंट लुक को पूरी तरह फ्रेश किया जा सकता है. इसमें बॉडी कलर की हनीकॉम्ब डिजाइन वाली नई ग्रिल, पहले से स्लिम LED हेडलैंप और ज्यादा दमदार डिजाइन वाला फ्रंट बंपर मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा स्किड प्लेट इसके रफ एंड टफ लुक को और बेहतर बना सकती है. साइड प्रोफाइल मौजूदा Hilux जैसा रह सकता है. इसमें फ्लैट डोर पैनल और चौकोर व्हील आर्च मिलने की उम्मीद है. हालांकि, नए डिजाइन के अलॉय व्हील इसे मौजूदा मॉडल से अलग पहचान दे सकते हैं. रियर प्रोफाइल में भी कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इसमें नए डिजाइन का बंपर और अपडेटेड LED टेललैंप मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा टेलगेट पर Toyota का छोटा बैज देने के बजाय बड़े अक्षरों में कंपनी का नाम लिखा हुआ मिल सकता है.

केबिन में होंगे बड़े बदलाव

नई Hilux में सबसे बड़ा बदलाव इसके केबिन में देखने को मिल सकता है. मौजूदा मॉडल के मुकाबले इसके डैशबोर्ड को ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम बनाया जा सकता है. इसमें दो 12.3-इंच की बड़ी स्क्रीन मिलने की उम्मीद है. इनमें से एक इंफोटेनमेंट सिस्टम और दूसरी डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले के लिए हो सकती है. इसके अलावा नया स्टीयरिंग व्हील और दोबारा डिजाइन किया गया सेंटर कंसोल मिल सकता है. अच्छी बात यह है कि कंपनी कई जरूरी फंक्शन के लिए फिजिकल बटन जारी रख सकती है. इससे रोजाना ड्राइविंग के साथ ऑफ-रोडिंग के दौरान भी फीचर्स को कंट्रोल करना आसान हो सकता है.

ADAS और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद

नई Hilux सिर्फ डिजाइन के मामले में ही नहीं, बल्कि फीचर्स के मामले में भी पहले से ज्यादा एडवांस्ड हो सकती है. इसमें 360-डिग्री कैमरा मिलने की उम्मीद है, जो बड़े साइज के इस पिकअप ट्रक को पार्क करने या मुश्किल रास्तों पर चलाने में ड्राइवर की मदद कर सकता है. इसके अलावा ADAS सेफ्टी फीचर्स, पावर्ड फ्रंट सीट्स और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसी सुविधाएं भी दी जा सकती हैं. इन फीचर्स के आने से Hilux लंबी यात्राओं और रोजाना इस्तेमाल के दौरान पहले से ज्यादा आरामदायक हो सकती है.

जारी रह सकता है 2.8-लीटर डीजल इंजन

इंजन के मामले में नई Toyota Hilux में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है. इसमें मौजूदा मॉडल वाला 2.8-लीटर डीजल इंजन जारी रह सकता है. यह इंजन 204hp की पावर और 500Nm तक का टॉर्क जेनरेट करता है. इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलने की उम्मीद है. दोनों वेरिएंट में फोर-व्हील ड्राइव यानी 4WD सिस्टम दिया जा सकता है, जिससे खराब रास्तों और ऑफ-रोडिंग के दौरान बेहतर ट्रैक्शन मिल सकता है.

मिल सकती है Mild-Hybrid टेक्नोलॉजी

Toyota नई Hilux के 2.8-लीटर डीजल इंजन के साथ 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम भी पेश कर सकती है. इसी तरह की टेक्नोलॉजी Toyota Fortuner Neo Drive में भी देखने को मिलती है. कंपनी ने ग्लोबल मार्केट के लिए इलेक्ट्रिक Hilux भी दिखाई है. इसमें 59.2kWh का बैटरी पैक और ड्यूल-मोटर सेटअप दिया गया है. हालांकि, इसका इलेक्ट्रिक वर्जन भारत में लॉन्च किया जाएगा या नहीं, इसे लेकर अभी कन्फर्म नहीं किया गया है.

कीमत में हो सकती है बढ़ोतरी

नई जेनरेशन Toyota Hilux की कीमत मौजूदा मॉडल से ज्यादा हो सकती है. फिलहाल भारत में Hilux की एक्स-शोरूम कीमत 28.52 लाख रुपये से शुरू होकर 36 लाख रुपये तक जाती है. नए डिजाइन, एडवांस्ड केबिन और ADAS, 360-डिग्री कैमरा व वेंटिलेटेड सीट्स जैसे संभावित फीचर्स के कारण नई Hilux को पहले से ज्यादा प्रीमियम पोजिशनिंग मिल सकती है. इसकी कीमत और वेरिएंट से जुड़ी पूरी जानकारी 28 जुलाई को लॉन्च के समय सामने आने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: Toyota Urban Cruiser Ebella या Hyundai Creta Electric? कीमत, रेंज और फीचर्स में कौन दे रहा ज्यादा वैल्यू

Previous article कमला बलान के उफान से चार गांव बने टापू, सड़क संपर्क टूटा, हजारों लोग फंसे
Next article अवैध बालू खनन रोकने पहुंची धोरैया पुलिस पर हमला, एसआई समेत कई पुलिसकर्मी घायल,नौ नामजद
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel