[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार कटिहार में बाढ़ से पहले बढ़ी टेंशन! महानंदा का पूर्वी तटबंध हुआ जर्जर, गड्ढों और अतिक्रमण ने बढ़ाया खतरा

कटिहार में बाढ़ से पहले बढ़ी टेंशन! महानंदा का पूर्वी तटबंध हुआ जर्जर, गड्ढों और अतिक्रमण ने बढ़ाया खतरा

0
कटिहार में बाढ़ से पहले बढ़ी टेंशन! महानंदा का पूर्वी तटबंध हुआ जर्जर, गड्ढों और अतिक्रमण ने बढ़ाया खतरा
Katihar News: महानंदा नदी का पूर्वी तटबंध कई जगह जर्जर हो गया है. गड्ढों, अतिक्रमण और चूहों के बिल से बाढ़ का खतरा बढ़ा. ग्रामीणों ने डीएम से मरम्मत की मांग की.

कटिहार के बलिया बेलौन से तबस्सुम यजदानी

Katihar News: कटिहार में मानसून की सक्रियता के बीच महानंदा नदी का पूर्वी तटबंध अब ग्रामीणों की चिंता का बड़ा कारण बन गया है. मीनापुर से लेकर शेखपुरा, शिकारपुर और कुरूम तक कई जगहों पर तटबंध की बदहाल स्थिति ने लोगों की नींद उड़ा दी है. ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते मरम्मत और अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो बाढ़ के दौरान बड़ा खतरा पैदा हो सकता है.

तटबंध पर बने गड्ढे, बढ़ता अतिक्रमण और चूहों के बिल अब स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बन चुके हैं. ग्रामीण प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

जगह-जगह गड्ढों से कमजोर पड़ रहा तटबंध

स्थानीय लोगों के अनुसार महानंदा नदी का पूर्वी तटबंध कई स्थानों पर जर्जर हो चुका है. मीनापुर, शेखपुरा, शिकारपुर और कुरूम के बीच तटबंध पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं.

इसका असर सिर्फ आवागमन पर ही नहीं पड़ रहा, बल्कि बाढ़ के समय राहत और निगरानी कार्य भी प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है. लोगों का कहना है कि खराब रास्ते के कारण विभागीय अधिकारियों को भी निरीक्षण करने में परेशानी होगी.

अतिक्रमण और चूहों के बिल ने बढ़ाई चिंता

ग्रामीणों का कहना है कि तटबंध के किनारे कई लोगों ने झोंपड़ियां बनाकर कब्जा कर लिया है. इसके अलावा मक्का और गेहूं के डंठल भी तटबंध पर रखे जा रहे हैं, जिससे अतिक्रमण लगातार बढ़ रहा है.

स्थानीय लोगों के मुताबिक इन डंठलों में चूहे बिल बना रहे हैं. बाढ़ के दौरान ऐसे बिल तटबंध को कमजोर कर सकते हैं और उसके टूटने का खतरा बढ़ सकता है.

बांकीपुर उपचुनाव के ऐलान के बाद हटने लगे पोस्टर बैनर.

Katihar News: जनप्रतिनिधियों ने भी उठाई मरम्मत की मांग

शेखपुरा के मुखिया प्रतिनिधि एकबाल हुसैन और जुनैद अशरफी का कहना है कि बाढ़ आने से पहले तटबंध की मरम्मत बेहद जरूरी है. यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो बाढ़ के दौरान सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो सकती है.

उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर तटबंध को मजबूत बनाने की मांग की है.

ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार

स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि महानंदा के पूर्वी तटबंध पर बने गड्ढों को तत्काल भरा जाए और सभी अतिक्रमण हटाए जाएं.

लोगों का कहना है कि हर साल बाढ़ के समय यही तटबंध हजारों लोगों के लिए सुरक्षा कवच बनता है. ऐसे में मानसून के दौरान किसी भी संभावित खतरे से पहले इसकी मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है.

Also Read: लाखों खर्च के बाद भी बदहाल घाटशिला, जाम नालियां, सड़कों पर जलजमाव और कचरे के ढेर से लोग परेशान

Also Read: भोजपुर में स्कॉर्पियो ट्रेलर से टकराई: नेपाल से घूमकर लौट रहे झारखंड के कपल समेत तीन की मौत, एक की हालत गंभीर

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel