[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत

ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत

0
ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत

बौंसी. नगर पंचायत क्षेत्र के महाराणा निवासी हाजी असरार के 32 वर्षीय पुत्र अमानुल्लाह की शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गयी. यह हादसा उस समय हुआ, जब अमानुल्लाह अपने ही ट्रैक्टर से घर लौट रहे थे. रास्ते में अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ट्रैक्टर के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक अमानुल्लाह दम तोड़ चुका था. ग्रामीणों की मदद से किसी तरह ट्रैक्टर को सीधा किया गया, लेकिन परिवार का सहारा छिन चुका था. बताया जा रहा है कि मृतक अपने पीछे दो-तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. हादसे के बाद पूरे गांव और महाराणा बाजार में शोक की लहर दौड़ गयी और माहौल गमगीन हो गया है. सूत्रों के अनुसार, चूंकि दुर्घटना अपने ही वाहन से हुई थी, इसलिए परिजनों ने प्रशासन को सूचना नहीं दी और पोस्टमार्टम कराने से भी इनकार कर दिया. यह हादसा महाराणा बाजार से कुछ ही दूरी पर हुआ, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel