[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका कटोरिया में आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, दोनों चालकों की हालत गंभीर, देवघर रेफर

कटोरिया में आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, दोनों चालकों की हालत गंभीर, देवघर रेफर

0
कटोरिया में आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, दोनों चालकों की हालत गंभीर, देवघर रेफर
इलाजरत घायल चालक.

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट

Bike Accident Banka : कटोरिया थाना क्षेत्र के कटोरिया-बलियामहरा मुख्य सड़क पर शुक्रवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. भलुआकुरा गांव के समीप दो बाइकों के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जुट गई.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही थाना की 112 नंबर गश्ती टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने दोनों घायलों को अपने वाहन से कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया.

Bike Accident Banka : गंभीर हालत में देवघर किया गया रेफर

कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉ शैलजानंद शुक्ला ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर रेफर कर दिया.

फूलवरिया और मथुरा मोड़ के रहने वाले हैं घायल

घायलों की पहचान अरुण यादव और बंटी कुमार के रूप में हुई है.अरुण यादव कटोरिया थाना क्षेत्र के फूलवरिया-खुर्द गांव निवासी घोटन यादव के 30 वर्षीय पुत्र हैं, जबकि बंटी कुमार आनंदपुर थाना क्षेत्र के मथुरा मोड़ निवासी प्रदीप दर्वे के 18 वर्षीय पुत्र बताए गए हैं. दुर्घटना में दोनों युवकों के सिर और नाक में गंभीर चोटें आई हैं.

भलुआकुरा गांव के पास हुई जोरदार भिड़ंत

प्राप्त जानकारी के अनुसार बंटी कुमार अपने मामा दिलीप दर्वे के साथ बाइक से झपनियां गांव जा रहे थे. उसी दौरान दूसरी ओर से अरुण यादव बाइक से कटोरिया बाजार की तरफ आ रहे थे.

भलुआकुरा गांव के समीप दोनों बाइकों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे में दोनों बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं.

अस्पताल पहुंचे परिजन और रिश्तेदार

दुर्घटना की सूचना मिलते ही दोनों घायलों के परिजन और रिश्तेदार बड़ी संख्या में कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए. अस्पताल परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.फिलहाल दोनों घायल युवकों का इलाज सदर अस्पताल देवघर में चल रहा है.

ये भी पढ़ें : बिहार में बुलेट ट्रेन के लिए बिछेगा 400 किमी लंबा ट्रैक, इन 3 जिलों में बनेंगे स्टेशन, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी

ये भी पढ़ें : परमाणु विद्युत संयंत्र: बांका में चौथी बार भी नहीं हो सकी मिट्टी जांच, ग्रामीणों के विरोध के बीच लौटी टीम

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel