[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम कुख्यात कल्लू खान की पत्नी हत्याकांड : रोहतास में 4 आरोपी गिरफ्तार, औरंगाबाद के नहर से मिला था रानी खातून का शव

कुख्यात कल्लू खान की पत्नी हत्याकांड : रोहतास में 4 आरोपी गिरफ्तार, औरंगाबाद के नहर से मिला था रानी खातून का शव

0
कुख्यात कल्लू खान की पत्नी हत्याकांड : रोहतास में 4 आरोपी गिरफ्तार, औरंगाबाद के नहर से मिला था रानी खातून का शव
पूर्व मुखिया प्रत्याशी के घर के बाहर जुटी लोगों की भीड़

Sasaram Rani Khatoon Murder Case : रोहतास जिले के डालमियानगर में चर्चित हत्या कांड को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात कल्लू खान की पत्नी रानी खातून हत्याकांड में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गुरुवार की रात छापेमारी कर पुलिस ने इन सभी को पकड़ा, जिनसे फिलहाल गहन पूछताछ की जा रही है. हालांकि पुलिस ने अब तक मामले के खुलासे को लेकर आधिकारिक तौर पर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है.

जानकारी के आनुसार, 27 जून को रानी खातून अपने मायके डालमियानगर के मकराईन स्थित वार्ड नंबर 12 से डेहरी बाजार जाने के लिए निकली थीं, लेकिन वह रास्ते में ही लापता हो गईं. उसी दिन से उनका मोबाइल भी बंद आने लगा था, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई. देर शाम तक घर नहीं लौटने पर उनके 18 वर्षीय बेटे फरहान खान ने डालमियानगर थाने में आवेदन देकर अपहरण की आशंका जताई.

Murder Case : अपहरण का आरोप, कई लोगों को किया गया नामजद

परिजनों ने अपने आवेदन में शिवसागर थाना क्षेत्र के कैथी निवासी कई लोगों को नामजद किया था. इनमें इजहार खान, हामिद खान, जहांगीर खान, गाजर खान, शाहिद खान और शेरु खान शामिल थे. पुलिस ने मामला दर्ज कर मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी थी.

सासाराम की सभी खबरें पढ़ें

इसी बीच मामले ने तब नया मोड़ ले लिया, जब 27 जून को ही औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र में टेंगरा नहर से एक महिला का शव बरामद हुआ. शव की स्थिति संदिग्ध थी और उसके गले में प्लास्टिक की रस्सी और दुपट्टा लिपटा हुआ मिला था, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई.

Sasaram News : तकनीकी जांच के आधार पर गिरफ्तारी

डालमियानगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय ने बताया कि मामले की जांच तकनीकी और वैज्ञानिक आधार पर की जा रही है. मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई. इसी क्रम में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कुछ अन्य संदिग्धों से पूछताछ जारी है.

Sasaram Police : सोशल मीडिया से हुई पहचान

शव की पहचान के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों का सहारा लिया. तस्वीर सामने आने के बाद परिजनों ने उसे रानी खातून के रूप में पहचान लिया. इसके बाद 2 जुलाई को परिजन बारुण थाना पहुंचे, जहां आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और लोग दहशत में आ गए. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा और हत्या के पीछे की वजह सामने लाई जाएगी.

चुनाव प्रचार के दौरान पति की भी हुई थी हत्या

रानी खातून की इस दर्दनाक मौत ने उनके परिवार के पुराने और खूनी दुखद इतिहास को एक बार फिर से उजागर कर दिया है. मूल रूप से रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के कैथी गांव की रहने वाली रानी खातून के पति कल्लू खान उर्फ फिरोज खान की नवंबर 2021 में सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. यह वारदात उस समय हुई थी जब फिरोज खान अपनी पत्नी रानी खातून के साथ बाइक पर सवार होकर मुखिया पद के चुनाव प्रचार के लिए निकले थे, तभी घात लगाए अपराधियों ने घर के पास ही उन्हें गोलियों से भून दिया था.

आगे की कार्रवाई पर नजर

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है. इस हत्याकांड को लेकर इलाके में तनाव का माहौल है और लोग प्रशासन से जल्द न्याय की उम्मीद कर रहे हैं.

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से मामले में एक अहम प्रगति जरूर हुई है, लेकिन अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि जांच में और क्या खुलासे होते हैं और बाकी आरोपियों तक पुलिस कब पहुंचती है.

Also Read : रोहतास के नोखा में 13 करोड़ से बनेगा आधुनिक प्रखंड मुख्यालय, एक ही परिसर में मिलेंगी सभी सेवाएं

Previous article बिहार में आधार कार्ड से जुड़ा यह जरूरी काम अब घर बैठे होगा, जानिए पूरा तरीका
Next article कटोरिया में आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, दोनों चालकों की हालत गंभीर, देवघर रेफर
Avatar Of Ragini Sharma
मैं रागिनी शर्मा वर्तमान में पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की. इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel