[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना मेदांता अस्पताल पहुंचे JDU MLA अनंत सिंह, मंत्री रामकृपाल यादव का जाना हाल-चाल

मेदांता अस्पताल पहुंचे JDU MLA अनंत सिंह, मंत्री रामकृपाल यादव का जाना हाल-चाल

0
मेदांता अस्पताल पहुंचे JDU MLA अनंत सिंह, मंत्री रामकृपाल यादव का जाना हाल-चाल
विधायक अनंत सिंह और मंत्री रामकृपाल यादव के मुलाकात की तस्वीर

Anant Singh: बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी हुई है. पटना के मेदांता अस्पताल में बुधवार को उनका पेसमेकर ट्रांसप्लांट किया गया था. ऐसे में शुक्रवार को मोकामा के विधायक अनंत सिंह उनसे मुलाकात करने के लिए पहुंचे. इस दौरान दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई. विधायक अनंत सिंह ने मंत्री रामकृपाल यादव का हाल-चाल जाना.

अपने समर्थकों के साथ पहुंचे अनंत सिंह

इससे जुड़े एक वीडियो में देखा गया कि अनंत सिंह अपने कुछ समर्थकों के साथ मेदांता अस्पताल पहुंचे थे. आमने-सामने दोनों कुर्सी पर बैठकर एक-दूसरे से बातचीत करते हुए दिखे. पेसमेकर ट्रांसप्लांट होने के बाद फिलहाल रामकृपाल यादव डॉक्टर्स की देखरेख में हैं. ऐसे में नेताओं का अस्पताल में पहुंचना जारी है.

नीतीश कुमार और अशोक चौधरी ने भी की थी मुलाकात

अनंत सिंह से पहले गुरुवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मंत्री रामकृपाल यादव से मुलाकात करने मेदांता अस्पताल पहुंचे थे. इस दौरान नीतीश कुमार के साथ खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी भी मौजूद थे. दोनों ने रामकृपाल यादव का हाल-चाल जाना और उनके जल्द ही स्वस्थ होने की कामना भी की. जानकारी के मुताबिक, इस दौरान नीतीश कुमार ने अस्पताल के डॉक्टर से भी बातचीत कर मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत के बारे में विस्तार से जानकारी ली.

दानापुर सीट से विधायक भी हैं रामकृपाल यादव

रामकृपाल यादव दानापुर सीट से विधायक भी हैं. उन्होंने राजद के रीतलाल यादव को हराकर इस सीट पर जीत दर्ज की थी. इसके साथ ही रामकृपाल यादव पाटलिपुत्र सीट से सांसद भी रह चुके हैं. ऐसे में जब उनकी तबीयत बिगड़े होने की खबर नेताओं को मिली, उसके बाद से अस्पताल में नेताओं का उनसे मिलना-जुलना जारी है. देखना होगा कि वे कब तक हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो पाते हैं.

Also Read: बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के लिए 700000 करोड़ का होगा निवेश, सरकार HUDCO के साथ इतने रुपये करेगी इनवेस्ट

Previous article कटोरिया में आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, दोनों चालकों की हालत गंभीर, देवघर रेफर
Next article CA फाउंडेशन में साक्षी जैन को AIR 1, एक ही राज्य से तीनों टॉपर्स, देखें लिस्ट
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel