[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका दो वर्षों से पेयजल संकट से जूझ रहे बरौथा के ग्रामीण, पीएचईडी के खिलाफ प्रदर्शन

दो वर्षों से पेयजल संकट से जूझ रहे बरौथा के ग्रामीण, पीएचईडी के खिलाफ प्रदर्शन

0
दो वर्षों से पेयजल संकट से जूझ रहे बरौथा के ग्रामीण, पीएचईडी के खिलाफ प्रदर्शन

भीषण गर्मी में पानी के लिए तरस रहे लोग

शंभुगंज .

प्रखंड क्षेत्र में पीएचईडी विभाग की उदासीनता के कारण ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है . चिलचिलाती धूप, लू और भीषण गर्मी के बीच लोगों के साथ-साथ पशु-पक्षियों के लिए भी पानी की समस्या गंभीर बनी हुई है . सरकार की हर घर नल-जल योजना का लाभ भी कई क्षेत्रों में लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है .

दो वर्षों से बंद है पेयजल आपूर्ति

मालडीह पंचायत के वार्ड संख्या एक, दो और तीन स्थित बरौथा गांव में पिछले दो वर्षों से ग्रामीणों को पेयजल योजना का लाभ नहीं मिल रहा है . निर निर्मल परियोजना के तहत विश्व बैंक की सहायता से करोड़ों रुपये की लागत से जलमीनार का निर्माण कराया गया था, लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण इससे ग्रामीणों को नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं मिल रही है .

ग्रामीणों का फूटा आक्रोश

पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों का धैर्य मंगलवार को जवाब दे गया . आक्रोशित ग्रामीणों ने जलमीनार के समीप पीएचईडी विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और समस्या के शीघ्र समाधान की मांग उठाई .प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कामरेड रणवीर कुशवाहा, रामदेव यादव, रजनीश कुमार, शिव यादव, धनंजय यादव, सीताराम यादव, मिथुन कुमार, अंकित कुमार और सदानंद यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि शंभुगंज-खेसर सड़क निर्माण के दौरान नल-जल योजना की पाइपलाइन उखाड़ दी गयी थी . सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो गया और आवागमन शुरू हो गया, लेकिन अब तक पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है .

500 से अधिक घरों में पेयजल संकट

ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में कई बार प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक शिकायत की गयी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई . इसके कारण करीब 500 से अधिक घरों में पेयजल को लेकर हाहाकार मचा हुआ है और लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं . आक्रोशित ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि अविलंब समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे प्रखंड मुख्यालय का घेराव करेंगे . साथ ही सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को भी विवश होंगे .

विभाग ने समाधान का दिया आश्वासन

इस संबंध में पीएचईडी विभाग के कनीय अभियंता सुबोध कुमार ने बताया कि मामले की सूचना जिला कार्यालय को दे दी गयी है . उन्होंने कहा कि पेयजल समस्या के समाधान के लिए आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं .

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel